PlayBreaking News

MP में दूध फिर महंगा:सांची ने बढ़ाई कीमतें, जानें नए रेट और कब से लागू होंगे बदलाव

दूध कंपनियां लगातार बढ़ती उत्पादन लागत, पशु आहार और ट्रांसपोर्ट खर्च का हवाला दे रही हैं। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी भी दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं। अब सांची के फैसले के बाद मध्य प्रदेश में पैक्ड दूध और महंगा हो गया है।
Follow on Google News
सांची ने बढ़ाई कीमतें, जानें नए रेट और कब से लागू होंगे बदलाव

मध्य प्रदेश में दूध के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सांची दुग्ध संघ ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 15 मई 2026 से लागू होंगी। सांची ने अलग-अलग पैक्ड दूध पर 2 रुपए प्रति लीटर तक रेट बढ़ाए हैं। इससे पहले मई 2025 में भी दूध के दाम बढ़ाए गए थे।

Sanchi Milk Price List

देखें सांची दूध की नई रेट लिस्ट

दूध का प्रकार पैक साइज वर्तमान दर नई दर
फुल क्रीम (गोल्ड) 500 Ml ₹34 ₹35
फुल क्रीम (गोल्ड) 1 Litre ₹67 ₹70
स्टेण्डर्ड दूध (शक्ति) 500 Ml ₹31 ₹32
टोण्ड दूध (ताजा) 500 Ml ₹28 ₹29
डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 Ml ₹26 ₹27
चाह दूध 1 Litre ₹60 ₹62

MP Weather Update : प्रदेश में गर्मी का कहर... 45°C पार पहुंचा पारा, 4 दिन लू का अलर्ट

अमूल और मदर डेयरी के बाद सांची का फैसला

दूध कंपनियां लगातार बढ़ती उत्पादन लागत, पशु आहार और ट्रांसपोर्ट खर्च का हवाला दे रही हैं। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी भी दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं। अब सांची के फैसले के बाद मध्य प्रदेश में पैक्ड दूध और महंगा हो गया है।

भोपाल में सबसे ज्यादा बिकता है सांची दूध

भोपाल में पैक्ड दूध की बिक्री में सांची सबसे आगे है। शहर में रोज करीब साढ़े 7.5 लाख लीटर से ज्यादा सांची दूध की खपत होती है। अमूल की बिक्री करीब 90 हजार लीटर प्रतिदिन बताई जाती है। इसके अलावा सौरभ और श्रीधी ब्रांड का दूध भी शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़ी मात्रा में बिकता है। वहीं मदर डेयरी की खपत मुख्य रूप से शहर के अंदर ज्यादा है।

एमपी शिक्षक भर्ती 2025 : नई मेरिट लिस्ट बनाने के आदेश; शॉर्टकट की साजिश नाकाम, 14,964 आवेदनों की होगी जांच

खुले दूध की बिक्री अब भी ज्यादा

भोपाल में पैक्ड दूध की तुलना में खुले दूध की बिक्री अब भी ज्यादा बनी हुई है। शहर और आसपास के इलाकों में रोजाना करीब 10 लाख लीटर खुले दूध की खपत होती है। कुछ दिन पहले खुले दूध के दाम भी करीब 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इसके बावजूद खुले दूध की कीमत पैक्ड दूध से करीब 10 रुपए प्रति लीटर तक कम है, इसलिए बड़ी संख्या में लोग अब भी खुले दूध को प्राथमिकता देते हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts