PlayBreaking News

एक और आग, फिर कई जिंदगियां खत्म...दौसा बस हादसे से दहला राजस्थान, जैसलमेर से भांकरोटा तक आग में समा चुकी हैं कई जिंदगियां

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि कई यात्री घायल हैं। इससे पहले जैसलमेर, भांकरोटा और बाड़मेर में भी आग लगने वाले हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सड़क सुरक्षा और वाहनों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
Follow on Google News
दौसा बस हादसे से दहला राजस्थान, जैसलमेर से भांकरोटा तक आग में समा चुकी हैं कई जिंदगियां
फाइल फोटो

दौसा। राजस्थान में बुधवार तड़के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पिछले कुछ महीनों में राजस्थान में इस तरह के कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है।

दौसा बस हादसा

बुधवार सुबह दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हरिद्वार से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस पीछे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। करीब 22 घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लगातार सामने आ रहे हैं आग लगने वाले हादसे

राजस्थान में पिछले कुछ समय से ऐसे हादसे बार बार देखने को मिल रहे हैं, जिनमें सड़क दुर्घटना के बाद वाहन आग की चपेट में आ जाते हैं। कई मामलों में यात्रियों को बाहर निकलने का समय नहीं मिल पाता और हादसा जानलेवा बन जाता है। हर बड़ी दुर्घटना के बाद जांच और कार्रवाई की बात होती है, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं रुकती नजर नहीं आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: अरुणाचल में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे मामा! परिवारों से मिले शिवराज सिंह चौहान, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

भांकरोटा गैस टैंकर हादसा

दिसंबर 2024 में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांकरोटा के पास एलपीजी गैस से भरे टैंकर की टक्कर के बाद बड़ा विस्फोट हुआ था। हादसे के बाद आसपास चल रहे कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए थे। इस दर्दनाक घटना में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग अपने ही वाहनों में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।

जैसलमेर बस अग्निकांड में गई थीं कई जानें

भांकरोटा हादसे के कुछ समय बाद जैसलमेर में भी बड़ा बस अग्निकांड हुआ था। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। बाद में जांच में बस की बॉडी और सुरक्षा व्यवस्था में कई कमियां सामने आई थीं।

बाड़मेर की घटना ने भी लोगों को झकझोर दिया

बाड़मेर में भी एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई थी। वे स्कॉर्पियो में सफर कर रहे थे। हादसे के बाद वाहन में आग लग गई और दरवाजे नहीं खुलने के कारण चारों बाहर नहीं निकल सके। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने भी लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया था।

ये भी पढ़ें: ब्रेन, हार्ट, किडनी... सब गायब! वेनेजुएला से लौटा भारतीय नाविक का शव, परिजनों का आरोप- शरीर से कई अंग गायब

उन्नाव और दौसा हादसों ने एक ही दिन बढ़ाई चिंता

बुधवार को राजस्थान के दौसा के साथ उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी बड़ा सड़क हादसा हुआ। उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं दौसा हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। दोनों घटनाओं में मिलाकर 13 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts