Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा : सोनम ने कबूला जुर्म, कोर्ट में पेशी से पहले मेघालय पुलिस का बयान

Follow on Google News
राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा : सोनम ने कबूला जुर्म, कोर्ट में पेशी से पहले मेघालय पुलिस का बयान
Raja Raghuvanshi Murder Caseइंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ सामने आया है। मेघालय पुलिस ने खुलासा किया है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सोनम के साथ उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों को बुधवार को शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किया जाएगा।

SIT की जांच से खुली साजिश की परतें

मेघालय के शिलांग के एसपी विवेक स्येम ने बताया कि एसआईटी द्वारा तमाम डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और अन्य सबूतों की गहराई से जांच की गई। इस दौरान साफ हो गया कि मामला पूरी तरह सुनियोजित हत्या का है। उन्होंने कहा, "शुरुआत में परिवार और कुछ लोग इसे किडनैपिंग या लूटपाट मान रहे थे, लेकिन हमारे पास ऐसे पुख्ता सबूत थे जो साफ तौर पर दिखा रहे थे कि सोनम वारदात के बाद घटनास्थल से निकल गई थी।"

पुलिस मांगेगी 10 दिन की रिमांड

शिलॉन्ग पुलिस ने अदालत से आरोपियों को 10 दिन की रिमांड पर सौंपने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि इस दौरान सभी आरोपियों को वारदात की जगह ले जाया जाएगा ताकि हत्या के पूरे घटनाक्रम की सटीक जानकारी जुटाई जा सके।

डबल डेकर ब्रिज के लिए चुना मुश्किल रास्ता

इस हत्या की योजना कितनी सोच-समझकर बनाई गई थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोनम ने पति राजा रघुवंशी को शिलॉन्ग के मशहूर 'डबल डेकर ब्रिज' दिखाने के बहाने घुमाने ले जाने का प्लान बनाया। यहां जाने के दो रास्ते थे — एक आसान और एक कठिन। लेकिन सोनम ने जानबूझकर कठिन रास्ता चुना, ताकि वहां पहले से मौजूद आरोपी आसानी से वारदात को अंजाम दे सकें।

फिलहाल लव एंगल ही सामने

पुलिस जांच में फिलहाल इस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा ही माना जा रहा है। सोनम और राज कुशवाहा के रिश्ते को लेकर पहले से ही संदेह जताया जा रहा था। पूछताछ में सोनम ने स्वीकार किया है कि वह इस पूरी साजिश में शामिल थी और हत्या से पहले की हर योजना में उसकी भी भूमिका थी।

परिवार से मिला सोनम का भाई

इसी बीच सोनम का भाई भी बुधवार को राजा रघुवंशी के परिवार से मिलने पहुंचा। उसने सफाई देते हुए कहा कि, "राज कुशवाहा अनपढ़ है, वह हमारे घर में केवल काम करता था।" हालांकि पुलिस इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है कि आखिर किन-किन लोगों की इसमें भूमिका हो सकती है।

अभी कई परतें खुलनी बाकी

पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग मिल चुके हैं, लेकिन जांच अभी भी जारी है। पूछताछ के आधार पर पुलिस इस पूरे नेटवर्क का सच सामने लाने की कोशिश कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts