Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में सेवा सेतु शिविर का आयोजन, रक्तदान शिविर में लोगों ने किया रक्तदान; हितग्राहियों को बांटे प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र

सोहागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नवीन बस स्टैंड परिसर में सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
सोहागपुर में सेवा सेतु शिविर का आयोजन

सोहागपुर। शिविर के दौरान ब्लॉक स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें कुल 7 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी और विधायक विजयपाल सिंह ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से संवाद किया और योजनाओं की जानकारी ली। मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, पीएम स्वनिधि, संबल कार्ड और निराश्रित और वृद्धावस्था पेंशन योजना के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

सेवा सेतु शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल

सेवा सेतु शिविर में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टॉलों पर पहुंचने वाले नागरिकों को योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर के ढाबा खापा में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने की पहल, खगोल दर्शन से ग्रामीणों को जोड़ेंगे

रक्तदान शिविर में एकत्र हुआ 7 यूनिट रक्त

शिविर के दौरान ब्लॉक स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। बीएमओ डॉ. रेखा सिंह गौर ने बताया कि रक्तदान शिविर में कुल 7 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इनमें अनुराग तिवारी और संजय परसाई सहित कुशवाहा, मौर्य और क्षत्रिय समाज के पांच लोगों ने रक्तदान किया। विधायक विजयपाल सिंह ने रक्तदाताओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा रक्तदान के लिए धन्यवाद दिया।

सांसद ने स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से किया संवाद

सेवा सेतु शिविर में पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली तथा शिविर में पहुंचे हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। सांसद ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन के सामने रखी।

हितग्राहियों को बांटे प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र

इस दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी और विधायक विजयपाल सिंह ने मंच से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया। नगर परिषद सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के मंच से निकाय क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0, पीएम स्वनिधि योजना, संबल कार्ड योजना और निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना के हितग्राही शामिल रहे।

Breaking News

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, एसडीएम डॉ. बबीता राठौर, तहसीलदार शक्ति सिंह, जनपद सीईओ श्रीराम सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। शिविर में आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ लेने और उनकी पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts