राजा रघुवंशी हत्याकांड : इंदौर एयरपोर्ट पर आरोपी को मारा थप्पड़, चारों आरोपियों को लेकर मेघालय पुलिस रवाना, शिलांग में होगी पूछताछ

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़ आया है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट से सोनम के लिए तीन दिन की रिमांड हासिल की है और उसे लेकर मेघालय रवाना हो चुकी है। वहीं इस केस में शामिल चार अन्य आरोपियों को इंदौर कोर्ट ने 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।
एयरपोर्ट पर आरोपी को मारा थप्पड़
इंदौर एयरपोर्ट पर राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपियों में से एक को वहां मौजूद शख्स ने थप्पड़ मारा। सुशील लकवानी ने कहा, "मैंने उसे (राजा रघुवंशी मामले के एक आरोपी को) मारा है क्योंकि मैं गुस्से में हूं कि इंदौर के एक निवासी की हत्या कर दी गई। आरोपियों को फांसी पर लटका देना चाहिए। महिला ने पूरी प्लानिंग के साथ उस व्यक्ति की हत्या की।इंदौर से 4 आरोपी को लेकर रवाना टीम
राजा रघुवंशी हत्याकांड में संलिप्त चार अन्य आरोपियों को लेकर मेघालय पुलिस की टीम इंदौर एयरपोर्ट पहुंच चुकी है। कोर्ट से 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद इन्हें कोलकाता होते हुए शिलांग ले जाया जा रहा है, जहां आगे की जांच की जाएगी।
सोनम को लेकर पटना एयरपोर्ट से हुई रवानगी
मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को लेकर पटना एयरपोर्ट से रवाना हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि टीम पहले कोलकाता पहुंचेगी और वहां से शिलांग ले जाएगी। पुलिस ने सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट भी कराया है, लेकिन रिपोर्ट स्पष्ट नहीं है।
विशाल के घर से बरामद हुए हत्या के समय के कपड़े
इस केस में एक और बड़ा खुलासा तब हुआ जब आरोपी विशाल चौहान को लेकर एमपी पुलिस इंदौर स्थित उसके घर पहुंची। यहां क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्या के समय पहने गए कपड़े बरामद किए। एसीपी पूनम चंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल आरोपी के मोबाइल की तलाश भी जारी है।सीएम डॉ. मोहन यादव की तीखी प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा- "सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी की घटना समाज के लिए एक सबक होने के साथ-साथ बहुत ही दर्दनाक घटना है। इससे हमें कई सबक मिलते हैं। जब दो परिवार शादी के जरिए एक साथ आते हैं, तो बहुत ही बारीकी से चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। बच्चों को इतना आगे जाने देने के बारे में भी सोचने की जरूरत है। मैं इस घटना से आहत हूं..."
गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?
राज कुशवाह – सोनम के पिता की दुकान में काम करता था, मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सोनम से प्रेम संबंध थे। विशाल चौहान – रैपिडो बाइक चलाता है, राज का दोस्त है, ललितपुर का निवासी है। आकाश राजपूत – बेरोजगार है, इंदौर में रहता है, राज के मोहल्ले का ही रहने वाला। आनंद कुर्मी – बीना से गिरफ्तार हुआ, सागर जिले का निवासी है, सुपारी किलिंग में शामिल था। सोनम रघुवंशी – राजा की पत्नी, हत्या की मास्टरमाइंड, प्रेमी राज के लिए पति को मरवाया।












