PlayBreaking News

राजा हत्याकांड में आरोपी विशाल के इंदौर स्थित घर पर छापेमारी, क्राइम ब्रांच ने हत्या के वक्त पहने कपड़े किए जब्त, चाबी नहीं मिली तो पुलिस गेट फांदकर घर में घुसी

Follow on Google News
राजा हत्याकांड में आरोपी विशाल के इंदौर स्थित घर पर छापेमारी, क्राइम ब्रांच ने हत्या के वक्त पहने कपड़े किए जब्त, चाबी नहीं मिली तो पुलिस गेट फांदकर घर में घुसी
इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इंदौर के नंदबाग क्षेत्र में स्थित विशाल उर्फ विक्की चौहान के घर पर मंगलवार को मेघालय पुलिस की टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस तलाशी में पुलिस को वे कपड़े बरामद हुए हैं, जिन्हें पहनकर विशाल ने राजा रघुवंशी की हत्या की थी। इसके अलावा भी अन्य चीजें जब्त की गई हैं।

चाबी नहीं मिली, पुलिस को फांदना पड़ा घर का गेट

विशाल के घर पहुंची पुलिस टीम को घर की चाबी नहीं मिली, जिसके बाद टीम ने गेट फांदकर घर में प्रवेश किया। घर का कोना-कोना खंगाला गया। क्राइम ब्रांच की ओर से ACP पूनमचंद यादव ने बताया कि यह तलाशी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ी जांच का हिस्सा है।  

पीपुल्स अपडेट संवाददाता हेमंत नागले की ग्राउंड रिपोर्ट

इंदौर से पीपुल्स अपडेट के संवाददाता हेमंत नागले ने बताया कि पुलिस को घर के अंदर से कुछ महत्वपूर्ण सामग्री भी मिली है। जिसके बारे में इंदौर क्राइम ब्रांच ने पूरी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सबसे अहम सुराग वही कपड़े हैं जिनमें खून के निशान होने की संभावना जताईजा रही है।

ACP पूनमचंद यादव का बयान- आरोपी 7 दिन शिलांग में थे

तलाशी के बाद मीडिया से बात करते हुए एसीपी पूनमचंद यादव ने कहा- विशाल समेत सभी आरोपी सात दिनों तक शिलांग में ही थे। इसी आधार पर हम यहां उसके घर की तलाशी लेने आए हैं। हत्या में उपयोग किए गए वस्त्र यहां से बरामद हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बरामद किए गए कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?

राज कुशवाह – सोनम के पिता की दुकान में काम करता था, मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सोनम से प्रेम संबंध थे। विशाल चौहान – रैपिडो बाइक चलाता है, राज का दोस्त है, ललितपुर का निवासी है। आकाश राजपूत – बेरोजगार है, इंदौर में रहता है, राज के मोहल्ले का ही रहने वाला। आनंद कुर्मी – बीना से गिरफ्तार हुआ, सागर जिले का निवासी है, सुपारी किलिंग में शामिल था। सोनम रघुवंशी – राजा की पत्नी, हत्या की मास्टरमाइंड, प्रेमी राज के लिए पति को मरवाया।

घटना की टाइमलाइन: शादी से मर्डर तक

11 मई: सोनम और राजा की शादी 20 मई: हनीमून के लिए मेघालय रवाना 22-23 मई: शिलांग और डबल डेकर ब्रिज की यात्रा 24 मई: परिवार से संपर्क टूटा 2 जून: राजा का शव गहरी खाई में मिला 5-7 जून: होटल और बाहर के CCTV फुटेज सामने आए 9 जून: सोनम गाजीपुर के ढाबे से हिरासत में ली गई 10 जून: सोनम और अन्य आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय रवाना किया गया
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts