राजा रघुवंशी हत्याकांड : मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की दादी का सदमे में निधन, परिजन बोले- हार्टअटैक आया

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला बीते दिनों से सुर्खियों में है। 23 मई को महज 18 मिनट में हत्या कर शव को खाई में फेंकने वाले इस सनसनीखेज कांड में अब तक रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा सहित पांच आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
राज कुशवाहा की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ लगते गंभीर आरोपों के चलते परिवार लगातार मानसिक तनाव में था। इस सदमे की वजह से मंगलवार रात को उसकी दादी रामलली की हार्टअटैक से मौत हो गई।





















