महंगाई के विरोध में रायसेन और सांची में कांग्रेस का प्रदर्शन, खाली सिलेंडर-शक्कर की थैली लेकर निकली रैली

रायसेन और सांची में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता खाली गैस सिलेंडर, चाय की केतली और शक्कर की थैलियां लेकर रैली में शामिल हुए।
महंगाई के विरोध में रायसेन और सांची में कांग्रेस का प्रदर्शन, खाली सिलेंडर-शक्कर की थैली लेकर निकली रैली
रायसेन और सांची में कांग्रेस का प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रायसेन और सांची में प्रदर्शन किया। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, शक्कर और बिजली की कीमतों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आम लोगों को राहत देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता खाली गैस सिलेंडर, चाय की केतली और शक्कर की थैलियां लेकर सड़कों पर उतरे।

कांग्रेस कार्यालय से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में गांधी प्रतिमा तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथों में खाली गैस सिलेंडर और चाय की केतली थी। इस दौरान उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आम जनता को राहत देने की मांग की। रैली में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कांग्रेस नेता जीसी गौतम, प्रवक्ता जावेद अहमद और हकीमुद्दीन मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। गांधी प्रतिमा के पास पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम मनीष शर्मा को ज्ञापन सौंपकर महंगाई समेत आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन मनी ट्रैप-पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 2 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

गैस, पेट्रोल और बिजली की कीमतों पर सवाल

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, शक्कर और बिजली की बढ़ती कीमतों का असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और इसकी कीमतों को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने और आम लोगों को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

ये भी पढ़ें: मौत के मुंह से बची महिला! 10वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता पेड़ ने बचाई जान, डाल में फंसी महिला को फायर ब्रिगेड ने ऐसे निकाला

सांची में भी खाली सिलेंडर लेकर प्रदर्शन

महंगाई के मुद्दे पर सांची में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध जताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकित मेहतो के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर में रैली के रूप में निकले। प्रदर्शन के दौरान एक हाथ ठेले पर खाली गैस सिलेंडर रखा गया था, जबकि कार्यकर्ताओं ने हाथों में शक्कर की थैलियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पोस्टर और बैनर के जरिए भी कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के साथ आम परिवारों को राहत देने की मांग की। रायसेन और सांची में हुए दोनों प्रदर्शनों के जरिए कांग्रेस ने महंगाई को प्रमुख जनसमस्या बताते हुए सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की।

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

Latest Posts