Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'नमो हरित नगर अभियान'से हराभरा होगा रायसेन, डिवाइडरों पर लगाए गए चंपा के पौधे

रायसेन नगर पालिका ने 'नमो हरित नगर अभियान' के तहत शहर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण शुरू किया है। खाली डिवाइडरों पर चंपा के पौधे लगाए गए हैं। अभियान के अगले चरण में विवेकानंद कॉलेज सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। नगर पालिका ने नागरिकों से पौधों के संरक्षण और अभियान में भागीदारी की अपील की है।
से हराभरा होगा रायसेन, डिवाइडरों पर लगाए गए चंपा के पौधे
रायसेन में शुरू हुआ व्यापक पौधारोपण अभियान

रायसेन नगर पालिका परिषद ने 'नमो हरित नगर अभियान' के तहत शहर को हरा-भरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान शुरू किया है। सोमवार को अभियान के तहत शहर के खाली डिवाइडरों पर बड़े आकार के चंपा के पौधे लगाए गए।

अधिकारियों ने लिया हरित शहर बनाने का संकल्प

पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेखा जाटव, विधायक प्रतिनिधि जमना सेन, सिटी मैनेजर रानी तिवारी सहित नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने का संकल्प लिया।

रोज होगा पौधारोपण, जनभागीदारी पर रहेगा जोर

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। शहर में प्रतिदिन पौधारोपण किया जाएगा और इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उद्देश्य है कि आने वाले वर्षों में रायसेन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक मिसाल बने।

Breaking News

अगला चरण विवेकानंद कॉलेज के सामने

नगर पालिका के अनुसार अभियान के अगले चरण में विवेकानंद कॉलेज के सामने पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों, डिवाइडरों, सार्वजनिक स्थलों और खाली स्थानों पर छायादार एवं आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी नगर पालिका निभाएगी।

शहरवासियों से सहयोग की अपील

नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा व संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि जनसहयोग से ही रायसेन को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाया जा सकता है।

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

Latest Posts