Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन में तेज रफ्तार का कहर... अनियंत्रित होकर कार पुलिया से 12 फीट नीचे गिरी, बुजुर्ग दंपति की मौत; 4 घायल

Follow on Google News
रायसेन में तेज रफ्तार का कहर... अनियंत्रित होकर कार पुलिया से 12 फीट नीचे गिरी, बुजुर्ग दंपति की मौत; 4 घायल
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेगमगंज में बिजली के खंभों के बीच से निकलते हुए तेज रफ्तार कार पुलिया से 12 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई है। जबकि, चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना सुबह 4 बजे की है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अचानक सुअर के सामने आने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पिपलानी भोपाल निवासी लखन (40) अपने साड़ू मुकेश के साथ इनोवा कार से छतरपुर गए थे। जहां से वह अपने ससुर बिहारी लाल महोबिया का इलाज कराने के लिए रात 11 बजे भोपाल के लिए रवाना हुए। उनके साथ साड़ू भाई का लड़का संजीव, साला विष्णु और सास बरली बाई साथ थे। सुबह करीब 4 बजे बेगमगंज के चकला नाले से आगे एक सुअर अचानक सामने आ गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 12 फीट गहरी पुलिया में जा गिरी।

गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया

हादसे में ससुर बिहारी लाल महोबिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सास बरली बाई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी चारों घायलों को हाथ, पैर, कमर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर एंबुलेंस पहुंची। स्टाफ ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को भोपाल रेफर किया गया। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा : खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी स्लीपर बस, 23 यात्री घायल; 5 की हालत गंभीर, अयोध्या से लौट रहे थे
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts