'मेरे साथ फालतूगिरी मत करना...'ड्रेस पर कमेंट सुनते ही गुस्से में आईं जरीन खान, पैपराजी को लगाई फटकार; VIDEO वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक क्लोदिंग ब्रांड के इवेंट के दौरान पैपराजी पर नाराज होती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक फोटोग्राफर की टिप्पणी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उसे जवाब देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।जरीन ने साफ शब्दों में कहा कि उनके साथ इस तरह की बातें न की जाएं और हर किसी को अपनी मर्यादा में रहकर बात करनी चाहिए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ब्रांड इवेंट में पहुंची थीं जरीन खान
जरीन खान हाल ही में मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने हरे रंग की ड्रेस पहन रखी थी और मीडिया के सामने ब्रांड की डेनिम जैकेट और जींस को दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवा रही थीं। एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए पैपराजी को कई पोज दिए।
यह भी पढ़ें: 'नहीं चाहता फुंसुक वांगडू मर जाएं...' सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 Idiots' के चतुर, सरकार से की बड़ी अपील
एक टिप्पणी पर भड़कीं जरीन खान
इवेंट के दौरान मौजूद एक फोटोग्राफर ने मजाकिया अंदाज में जरीन से कहा कि वह ड्रेस पहनकर दिखाएं। यह बात जरीन खान को पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत नाराजगी जताई और पैपराजी को सख्त शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा, फालतूगिरी की बातें मेरे साथ मत करना, क्योंकि मैं ऐसी बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती। अपनी हद में रहकर बात किया करो।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कलाकारों से बातचीत करते समय मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। वहीं कुछ यूजर्स इसे मजाक समझ रहे हैं। हालांकि, जरीन खान की प्रतिक्रिया ने इस घटना को चर्चा का विषय बना दिया है।
पैपराजी और सेलेब्रिटीज के बीच बढ़ रहे विवाद
पिछले कुछ समय में कई बॉलीवुड कलाकारों और पैपराजी के बीच इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। कई कलाकारों का कहना है कि तस्वीरें और वीडियो लेते समय उनकी निजी सीमाओं और सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए।
नेहा धूपिया भी जता चुकी हैं नाराजगी
जरीन खान से पहले अभिनेत्री नेहा धूपिया भी पैपराजी के व्यवहार पर नाराजगी जता चुकी हैं। एक अवॉर्ड समारोह के दौरान कुछ फोटोग्राफरों ने उनका बैक शॉट लिया और उनके सफेद बालों पर टिप्पणी की थी। इस पर नेहा ने नाराज होकर कहा था कि किसी भी कलाकार की अनुमति के बिना इस तरह की तस्वीरें लेना और उन्हें साझा करना ठीक नहीं है। उन्होंने पैपराजी से भविष्य में ऐसी हरकतें न करने की अपील भी की थी।
यह भी पढ़ें: '52 ब्लू': नेहा धूपिया का इंटरनेशनल डेब्यू, बोलीं- ये अनुभव रहा परिवर्तनकारी
जरीन खान का फिल्मी सफर
जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी, लेकिन जरीन को इंडस्ट्री में पहचान मिल गई। इसके बाद वह सलमान खान की फिल्म 'रेडी' के लोकप्रिय गाने 'कैरेक्टर ढीला' में भी नजर आईं।
इन फिल्मों में भी दिखीं जरीन
जरीन खान ने अपने करियर में कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। उनकी प्रमुख फिल्में वीर, हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3, अक्सर 2, 1921 और जट्ट जेम्स बॉन्ड (पंजाबी फिल्म) शामिल है। इसके अलावा वह साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हम भी अकेले, तुम भी अकेले' में नजर आई थीं।











