PlayBreaking News

CG NEWS:खम्हारडीह थाने के बाहर 18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का धरना, पुलिस ने भाजपा नेताओं पर FIR का दिया लिखित आश्वासन

भाजपा नेताओं पर 7 दिन में FIR, गैर-जमानती धाराओं की होगी समीक्षा, तीन मांगों पर बनी सहमति रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर गुरुवार से शुरू हुआ कांग्रेस का धरना करीब 18 घंटे तक चला। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूरी रात धरने पर डटे रहे। शुक्रवार सुबह पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई।
Follow on Google News
खम्हारडीह थाने के बाहर 18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का धरना, पुलिस ने भाजपा नेताओं पर FIR का दिया लिखित आश्वासन

प्रेम कुमार, रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का 18 घंटे तक चला धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि पुलिस ने तीन प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन दिया है। इनमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सात दिन के भीतर जांच कर FIR दर्ज करने, घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मेडिकल परीक्षण कराने और कांग्रेस नेताओं पर लगी गैर-जमानती धाराओं की समीक्षा करने पर सहमति बनी है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: SECL माइंस सर्वे पर बवाल: मदननगर में ग्रामीणों और पुलिस की तीखी झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल

18 घंटे बाद खत्म हुआ धरना

रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर गुरुवार से शुरू हुआ कांग्रेस का धरना करीब 18 घंटे तक चला। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूरी रात धरने पर डटे रहे। शुक्रवार सुबह पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: हड़ताल पर अड़े अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, 27 जुलाई तक नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी

तीन मांगों पर बनी सहमति

बैठक में पुलिस ने कांग्रेस को लिखित आश्वासन दिया कि कांग्रेस के आवेदन पर सात दिनों के भीतर जांच कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा और दर्ज मामलों में जरूरत पड़ने पर नई धाराएं जोड़ी जाएंगी। कांग्रेस नेताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं की भी विवेचना की जाएगी।

दीपक बैज का सरकार पर हमला

धरना समाप्त होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई की गई है। बैज ने कहा कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार, ED-ACB की याचिका खारिज

रातभर चला विरोध प्रदर्शन

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कई बार पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पूरी रात धरनास्थल पर मौजूद रहे।

क्या है पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय के घेराव और प्रदर्शन से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में हमला किया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी मांग को लेकर कांग्रेस खम्हारडीह थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई थी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: खम्हारडीह थाने पर कांग्रेस का धरना, दीपक बैज बोले- BJP नेताओं पर भी दर्ज हो काउंटर FIR

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद

पुलिस की ओर से मध्य जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल, नॉर्थ जोन डीसीपी दीपमाला कश्यप, एडीसीपी आदित्य पांडे और एसीपी पूर्णिमा लांबा मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से दीपक बैज, जरिता लैतफलांग, मलकीत सिंह गेंदू, सुशील आनंद शुक्ला, सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा बैठक में शामिल हुए।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts