Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: SECL माइंस सर्वे पर बवाल: मदननगर में ग्रामीणों और पुलिस की तीखी झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल

भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ा,सर्वे कार्य फिलहाल रोका गया,मदननगर में SECL की प्रस्तावित माइंस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी सर्वे करने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सहमति और पूरी जानकारी के बिना सर्वे कराया जा रहा था। इसी विरोध के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई
SECL माइंस सर्वे पर बवाल: मदननगर में ग्रामीणों और पुलिस की तीखी झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल

Prem Kumar, Raipur/Surajpur News: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के मदननगर गांव में SECL के प्रस्तावित माइंस परियोजना के लिए भूमि सर्वे के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और फिलहाल सर्वे कार्य रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में UCC की शुरुआत: विवाह, तलाक और उत्तराधिकार के नियम बदलने की तैयारी, आज होगी पहली अहम बैठक

SECL सर्वे के दौरान बढ़ा विवाद

सूरजपुर जिले के मदननगर गांव में SECL की प्रस्तावित माइंस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी सर्वे करने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सहमति और पूरी जानकारी के बिना सर्वे कराया जा रहा था। इसी विरोध के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

/img/129/1784875004882

झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल

घटना के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी मच गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ जवानों को सिर और शरीर में चोटें आने की सूचना है। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

/img/129/1784875008943

यह भी पढ़ें: CG NEWS: खम्हारडीह थाने पर कांग्रेस का धरना, दीपक बैज बोले- BJP नेताओं पर भी दर्ज हो काउंटर FIR

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो।

ग्रामीणों की क्या है मांग

ग्रामीणों का कहना है कि खेती के मौसम में बिना पूर्व सहमति और पर्याप्त जानकारी के भूमि सर्वे कराया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन और SECL परियोजना की पूरी जानकारी नहीं देते और उनकी सहमति नहीं ली जाती, तब तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़नी चाहिए।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार, ED-ACB की याचिका खारिज

फिलहाल सर्वे कार्य रोका गया

घटना के बाद प्रशासन ने फिलहाल सर्वे कार्य रोक दिया है। प्रशासन, SECL और ग्रामीणों के बीच बातचीत की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि संवाद के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय होगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts