CG NEWS: खम्हारडीह थाने पर कांग्रेस का धरना, दीपक बैज बोले- BJP नेताओं पर भी दर्ज हो काउंटर FIR

रायपुर में प्रदर्शन के बाद दर्ज FIR पर कांग्रेस का विरोध,BJP मंत्रियों-विधायकों पर भी कार्रवाई की मांग,थाने के बाहर धरने पर बैठे नेता रायपुर में भाजपा /कांग्रेस के बीच हुए प्रदर्शन के बाद दर्ज FIR के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व MLA विकास उपाध्याय समेत कई नेता खम्हारडीह थाने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने थाने के बाहर धरना देकर भाजपा नेताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की।
Follow on Google News
खम्हारडीह थाने पर कांग्रेस का धरना, दीपक बैज बोले- BJP नेताओं पर भी दर्ज हो काउंटर FIR

प्रेम कुमार, रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह थाने में कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में नेताओं ने भाजपा के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं पर भी काउंटर FIR दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी के लिए भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को उकसाया, जबकि पुलिस ने केवल कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की।

/img/129/1784827893791

यह भी पढ़ें: CG NEWS: शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार, ED-ACB की याचिका खारिज


खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना

रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच हुए प्रदर्शन के बाद दर्ज FIR के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई नेता खम्हारडीह थाने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने थाने के बाहर धरना देकर भाजपा नेताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की।

बैज बोले- बीजेपी नेताओं पर भी हो कार्रवाई

दीपक बैज ने कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है तो प्रदर्शन में मौजूद भाजपा के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं पर भी समान कार्रवाई होनी चाहिए। उनका आरोप है कि भाजपा नेताओं ने भीड़ को पत्थरबाजी के लिए उकसाया।

/img/129/1784827887784

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में BJP-कांग्रेस टकराव: SI समेत 16 पुलिसकर्मी घायल, 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, देर रात अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर

लड़ाई आर-पार की है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है और FIR से पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और CCTV फुटेज देखकर तय करे कि पत्थर किस तरफ से फेंके गए।

/img/129/1784827869211

एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी जूते, चप्पल और बोतलें फेंकी गईं, लेकिन कार्रवाई केवल कांग्रेस नेताओं पर हुई। पार्टी ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए भाजपा नेताओं पर भी मामला दर्ज करने की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: राजीव भवन घेराव पर सियासत गरम, कांग्रेस का आरोप- भाजपा नहीं, पूरी सरकार हमला करने आई

विकास उपाध्याय का दावा

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कुछ भाजपा मंत्री और विधायक कार्यकर्ताओं को उकसा रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास वीडियो क्लिप मौजूद हैं और इन्हें जांच में शामिल किया जाना चाहिए।

भूपेश बघेल का बयान

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमला कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और कुछ पत्रकार घायल हुए, लेकिन FIR कांग्रेस नेताओं पर दर्ज कर दी गई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की

/img/129/1784830640007

क्या है पूरा मामला

बुधवार को रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के अलग-अलग प्रदर्शनों के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। घटना में पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद पुलिस ने कांग्रेस के 12 नामजद नेताओं और कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कांग्रेस इसी कार्रवाई का विरोध कर रही है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts