Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, ‘27% OBC आरक्षण लागू कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिले’

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में 27% OBC आरक्षण लागू करने और 13% होल्ड पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की है। पत्र में इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं द्वारा उठाए गए रोजगार और नियुक्तियों से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है।
राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, ‘27% OBC आरक्षण लागू कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिले’
फाइल फोटो

भोपाल।  इंदौर में 19 सितंबर को हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों की ओर से उठाए गए 27% OBC आरक्षण और 13% पदों पर रुकी नियुक्तियों के मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। 22 सितंबर को लिखे पत्र में कहा गया है कि लंबे समय से नियुक्तियां रुकी होने के कारण युवा अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप करें। उन्होंने लिखा कि छात्रों की बात सुनी जाए, 27% OBC आरक्षण लागू किया जाए और सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।

इंदौर में छात्रों ने शिक्षा रोजगार के मुद्दे उठाए

राहुल गांधी ने लिखा-‘इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के अनेक छात्रों ने शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए। इनमें OBC आरक्षण के तहत रुकी नियुक्तियों का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से रुकी हुई नियुक्तियों के कारण वे लगातार अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। इन युवाओं ने परीक्षा पास कर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है, फिर भी 87:13 व्यवस्था के तहत OBC आरक्षण से जुड़े 13% पदों को होल्ड पर रखा गया है और इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी 2022 से आज तक नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।’

/img/89/1790179858183

 

सभी दलों का समर्थन फिर भी समाधान नहीं

राहुल ने लिखा ‘सभी दलों ने सर्वसम्मति से 27% OBC आरक्षण को समर्थन दिया था, फिर भी इस मुद्दे का समाधान अब तक नहीं हुआ है। इसी देरी के कारण अभ्यर्थी आरक्षण के क्रियान्वयन और अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर बार-बार सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।’

जल्द से जल्द मुद्दे का समाधान करें

गांधी ने पत्र में लिखा-‘आपसे अनुरोध है कि छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी बात सुनें और जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान करें। इस देरी के कारण अभ्यर्थी पहले ही अपना बहुत कीमती वक्त गंवा चुके हैं। अब बिना किसी देरी के 27% OBC आरक्षण लागू कर 13% होल्ड पदों के सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं।’

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts