Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खंडवा गैंगरेप पर राहुल गांधी की संवेदना, पीड़िता के बेटे से की बात, कांग्रेस ने की फांसी की मांग; विक्रांत भूरिया बोले- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

Follow on Google News
खंडवा गैंगरेप पर राहुल गांधी की संवेदना, पीड़िता के बेटे से की बात, कांग्रेस ने की फांसी की मांग; विक्रांत भूरिया बोले- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र में हुई दर्दनाक गैंगरेप और हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने खुद पीड़िता के बेटे से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की और न्याय का भरोसा दिलाया।

राहुल गांधी ने जाना घटना का पूरा विवरण

झाबुआ से कांग्रेस विधायक और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया शुक्रवार को खंडवा पहुंचे और पीड़िता के गांव जाकर परिवार से मुलाकात की। उन्होंने राहुल गांधी की पीड़िता के बेटे से फोन पर बात कराई। बेटे ने बताया कि गांव के ही दो युवकों सुनील और हरि ने गैंगरेप कर उसकी मां की हत्या कर दी।

कांग्रेस आपके साथ है – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बातचीत के दौरान कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव मदद की जाएगी। कांग्रेस ने इस संवाद का वीडियो भी सार्वजनिक किया है।

कांग्रेस ने की फांसी की मांग, विधानसभा में उठेगा मुद्दा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश अब जंगलराज की ओर बढ़ रहा है। महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भूरिया ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा और लोकसभा दोनों में उठाया जाएगा।

विजय शाह पर साधा निशाना, पीएम के दौरे पर भी सवाल

भूरिया ने भाजपा मंत्री विजय शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को तय करना होगा कि उनके लिए देश जरूरी है या व्यक्ति। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के महिला सम्मेलन में शामिल होने को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री को ये देखना चाहिए कि मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के मामले सबसे ज्यादा हैं, आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts