PlayBreaking News

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भीड़ ने रोकी बस, लगाए मोदी-मोदी के नारे, राहुल गांधी के साथ की धक्का-मुक्की

Follow on Google News
असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भीड़ ने रोकी बस, लगाए मोदी-मोदी के नारे, राहुल गांधी के साथ की धक्का-मुक्की
इटानगर (असम)। कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। ये यात्रा इन दिनों असम से गुजर रही है। रविवार को सोनितपुर जिले में भीड़ ने राहुल गांधी की बस को रोक लिया तो कांग्रेस नेता बस से नीचे उतर आए। राहुल के साथ धक्का-मुक्की हुई। हालांकि, उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें वापस बचाते बस में ले गए। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए नजर आए।

राहुल बोले- सबके लिए मोहब्बत की दुकान खुली है

घटना के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर लिखा, सबके लिए मोहब्बत की दुकान खुली है। जुड़ेगा भारत, जीतेगा हिंदुस्तान। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि भीड़ राहुल की बस के साथ-साथ चल रही है। इसी दौरान राहुल बस से नीचे उतरे, हालांकि उन्हें सुरक्षा गार्डों ने वापस बस में बैठने के लिए कहा। वीडियो में भीड़ में शामिल लोगों को हाथ में बीजेपी के झंडे भी दिखाई दे रहे थे। भीड़ में शामिल कुछ लोग राहुल गांधी की बस के सामने भी आ गए। इसके बाद राहुल ने बस से नीचे उतरने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि बस रोको। इसके बाद वह बस से उतर गए।

यह न्याय यात्रा की सफलता है : खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह न्याय यात्रा की सफलता है। इसी के कारण विपक्षी बीजेपी ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर हमला किया है।  

सोशल मीडिया टीम पर हमला

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यात्रा को कवर कर रहे एक व्लॉगर का कैमरा, बैज और अन्य उपकरण छीन लिए गए। पार्टी की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को सूचित किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभी घटनास्थल पर हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा- भाजपा के लोगों ने हमारी सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिनमें 2 महिलाएं भी थीं। हिमंता, यह गीदड़ हरकतें करनी और करवानी छोड़ दो।

जयराम रमेश ने लगाया पानी फेंकने का आरोप

वहीं, कांग्रेस ने दावा किया कि सोनितपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की कार और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैमरा क्रू पर हमला किया गया है। जयराम रमेश ने भी कहा कि सोनितपुर के जुमुगुरीघाट में मेरी गाड़ी पर अनियंत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने हमला किया था और विंडशील्ड पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे। उन्होंने पानी फेंका और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के विरोध में नारेबाजी की, लेकिन हमने संयम बनाए रखा और तेजी से आगे बढ़ गए।

इन राज्यों से निकलेगी यात्रा

15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल से 6 हजार 713 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेंगे। यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में 20 मार्च को खत्म होगी।

जानें कहां कितने दिन रहेगी यात्रा-

  • मणिपुर – 1 दिन
  • नागालैंड – 2 दिन, 257 KM और 5 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • असम – 8 दिन, 833 KM और 17 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • अरुणाचल प्रदेश – 1 दिन
  • मेघालय – 1 दिन
  • पश्चिम बंगाल – 5 दिन, 523 KM और सात जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • बिहार – 4 दिन, 425 किमी और 7 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • झारखंड – 8 दिन 804 KM और 13 जिलों को कवर करेगी।
  • ओडिशा – 4 दिन, 341 KM और चार जिलों को कवर करेगी
  • छत्तीसगढ़ – 5 दिन, 536 KM और सात जिलों को कवर करेगी।
  • उत्तर प्रदेश – 11 दिन, 20 जिलों को कवर करेगी।
  • मध्य प्रदेश – 7 दिन, 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी।
  • राजस्थान – 1 दिन, 2 जिलों जाएगी।
  • गुजरात – 5 दिन
  • महाराष्ट्र – 5 दिन तक चलेगी, जो क्रमशः 445 किमी और 479 किमी की दूरी तय करेगी। इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।

यात्रा का फोक्स

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस की नजर पूर्वोत्तर के साथ ही हिंदी पट्टी के वोटर्स पर है। इसके साथ ही एससी-एसटी (SC-ST) के लिए रिजर्व सीटों पर भी है। यात्रा 30 ऐसी लोकसभा सीटों से निकलेगी जो एससी-एसटी के लिए रिजर्व रहती हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिन सीटों से निकलेगी इसमें 13 सीटें SC के लिए और 17 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं।

भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी। तब राहुल ने 3570 किलोमीटर की यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था। इस यात्रा का समापन श्रीनगर में के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। यात्रा के दौरान राहुल ने 12 सभाओं को संबोधित कर 100 से ज्यादा बैठकें की थीं। इसके साथ ही 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थीं। ये भी पढ़ें – भगवान राम ने जहां बैठकर समुद्र से मांगा था रास्ता और वानर सेना के साथ किया था राम-सेतु का निर्माण, वहीं पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts