PlayBreaking News

नए CDS बने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि,अब तीनों सेनाओं की रणनीति और थिएटर कमांड की कमान उनके हाथ

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है। 30 मई 2026 के बाद वह जनरल अनिल चौहान की जगह संभालेंगे। थिएटर कमांड, सेना के एकीकरण और रक्षा रणनीति में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
Follow on Google News
अब तीनों सेनाओं की रणनीति और थिएटर कमांड की कमान उनके हाथ

नई दिल्ली। देश की तीनों सेनाओं-थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बीच तालमेल मजबूत करने की जिम्मेदारी अब लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि के हाथों में होगी। केंद्र सरकार ने उन्हें देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS नियुक्त किया है। वह मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को खत्म हो रहा है। इसके बाद सुब्रमणि आधिकारिक तौर पर देश की सैन्य रणनीति और तीनों सेनाओं के संयुक्त संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सैन्य मामलों के विभाग के सचिव भी होंगे

CDS बनने के साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग यानी DMA के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह विभाग सीधे तौर पर तीनों सेनाओं के समन्वय और रक्षा सुधारों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में उनकी भूमिका सिर्फ सैन्य सलाह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बड़े रक्षा फैसलों में भी उनकी भागीदारी होगी।

सेना में लंबा और मजबूत अनुभव

लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि का सैन्य करियर काफी लंबा और अनुभवों से भरा रहा है। वह फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय यानी NSCS में सैन्य सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वह भारतीय सेना के उप प्रमुख भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मध्य कमान के जीओसी-इन-सी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाली हैं।

Breaking News

थिएटर कमांड पर तेजी आ सकती है

राजा सुब्रमणि की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत में थिएटर कमांड मॉडल को लागू करने की तैयारी तेज हो चुकी है। पिछले कुछ समय से सेना इस दिशा में लगातार काम कर रही है। माना जा रहा है कि नए CDS के तौर पर राजा सुब्रमणि इस प्रक्रिया को और तेज कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय पहले ही इस दिशा में कई स्तरों पर तैयारी कर चुका है और आने वाले महीनों में इससे जुड़े बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।

विदेश में भी हासिल की सैन्य शिक्षा

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि सिर्फ फील्ड अनुभव ही नहीं रखते, बल्कि उन्होंने देश और विदेश के प्रतिष्ठित सैन्य संस्थानों से पढ़ाई भी की है। वह नेशनल डिफेंस अकैडमी (NDA), जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, यूनाइटेड किंगडम और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर डिग्री भी हासिल की है।

1985 में गढ़वाल राइफल्स में मिला था कमीशन

लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि को दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स में कमीशन मिला था। इसके बाद उन्होंने सेना में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। अपने लंबे करियर में उन्होंने ऑपरेशनल कमांड से लेकर रणनीतिक स्तर तक अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया।

ये भी पढ़ें: भोपाल: सड़क हादसों की होगी ‘क्राइम सीन’ जैसी जांच, हर एक्सीडेंट की तलाशे जाएंगे असली कारण

नौसेना को भी मिला नया प्रमुख

इसी बीच केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह 31 मई से अपना कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा। ऐसे में मई के आखिर तक भारतीय रक्षा व्यवस्था में दो बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts