Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल और पोरेल के अर्धशतकों से दिल्ली कैपिटल्स ने एलएसजी को 8 विकेट से हराया

केएल राहुल आईपीएल में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने
Follow on Google News
राहुल और पोरेल के अर्धशतकों से दिल्ली कैपिटल्स ने एलएसजी को 8 विकेट से हराया
लखनऊ। मुकेश कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद अनुभवी लोकेश राहुल और सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल टी20 मैच में मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को आठ विकेट से शिकस्त दी। प्लेयर आॅफ मैच मुकेश ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके, जिससे एलएसजी की टीम एडेन मारक्रम की अर्धशतकीय पारी के बावजूद छह विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद राहुल और अभिषेक के प्रयास से 17.5 ओवर में दो विकेट गवां कर लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल ने नाबाद 57 रन की संयमित पारी के दौरान आईपीएल में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 130 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच कर डेविड वार्नर (135 गेंद) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। राहुल ने पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 69 रन की साझेदारी करने के बाद अक्षर पटेल के साथ 36 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी की। पोरेल ने 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 51 रन बनाए , जबकि दिल्ली के कप्तान अक्षर ने 20 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी के दौरान चार छक्के और एक चौका जड़ा। एलएसजी के लिए दोनों विकेट मारक्रम ने लिए। इससे पहले एलएसजी के सलामी बल्लेबाज मारक्रम ने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts