PlayBreaking News

Ukraine Drone Attack:रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, भारतीय समेत 4 की मौत

यूक्रेन ने शनिवार रात रूस के कई इलाकों पर अब तक का बड़ा ड्रोन हमला किया। इस हमले में 1000 से ज्यादा ड्रोन इस्तेमाल किए जाने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल बताया जा रहा है।
Follow on Google News
रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, भारतीय समेत 4 की मौत
Ukraine Russia Conflict

रूस में भारतीय दूतावास ने हमले में भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की है। तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। मॉस्को और बेलगोरोद समेत कई इलाकों में भारी नुकसान की खबर है। यूक्रेन ने इस हमले को सैन्य और ईंधन ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक बताया है।

मॉस्को और सीमा क्षेत्रों में भारी नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बड़े ड्रोन हमले में मॉस्को सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। राजधानी में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि यूक्रेन सीमा से लगे बेलगोरोद क्षेत्र में एक व्यक्ति की जान गई। मॉस्को में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तेल रिफाइनरी में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। हमले के दौरान कई जगह धमाकों की आवाजें सुनी गईं और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आईं। शहर में रातभर एयर रेड सायरन बजते रहे, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। 

ये भी पढ़ें: रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला : दिल्ली में महिलाओं के स्टार्टअप्स को बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने की पुष्टि

रूस में भारतीय दूतावास ने हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। इसके अलावा तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि अभी तक मृतक और घायलों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। 

सैन्य और ईंधन ठिकानों पर निशाना

यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि इस हमले में रूस के अहम सैन्य और ईंधन ठिकानों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार एंगस्ट्रेम प्लांट, जो रूसी सेना के लिए सेमीकंडक्टर बनाता है, को टारगेट किया गया। इसके अलावा मॉस्को ऑयल रिफाइनरी, सोलनेचनोगोर्स्क और वोलोडार्स्कोये ईंधन स्टेशन भी हमले की जद में आए। इन हमलों का उद्देश्य रूस की सैन्य आपूर्ति और ऊर्जा ढांचे को कमजोर करना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मई में भी जारी रही FPI बिकवाली: विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार से बड़ी निकासी, 5 महीनों में ₹2.2 लाख करोड़ निकाले

क्रीमिया में भी हमले का दावा

यूक्रेन ने यह भी दावा किया है कि कब्जे वाले क्रीमिया क्षेत्र में भी हमले किए गए। यहां बेलबेक एयरफील्ड को निशाना बनाया गया, जहां एयर डिफेंस सिस्टम और एस-400 रडार सिस्टम मौजूद हैं। इसके अलावा ड्रोन कंट्रोल सिस्टम, डेटा ट्रांसमिशन सेंटर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर पर भी हमला किया गया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts