Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Pushpa 2 Box Office Collection: तीसरे दिन हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी पुष्पा-2, जवान और एनिमल का भी टूटा रिकॉर्ड

Follow on Google News
Pushpa 2 Box Office Collection: तीसरे दिन हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी पुष्पा-2, जवान और एनिमल का भी टूटा रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क| 5 दिसंबर को रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा-2 गुजरते हर दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही हैं। फिल्म ने हिंदी वर्जन में तीसरे दिन तक 205 करोड़ की कमाई कर शाहरुख खान की जवान और रणबीर कपूर की एनिमल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इसके साथ ही यह हिंदी भाषा में तीसरे दिन 74 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। 

तीन दिन में ही वर्ल्ड वाइड कलेक्शन हुआ 600 करोड़

सभी 6 भाषाओं में पुष्पा-2 ने तीसरे दिन तक भारत में 387.95 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 598.90 करोड़ का कलेक्शन किया। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, शुरुआती 3 दिनों में पुष्पा-2 हिंदी भाषा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

दूसरे दिन फिल्म रह गई थी पीछे  

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के अनुसार, दूसरे दिन पुष्पा 2 ने हिंदी वर्जन में 50 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया। लेकिन शाहरुख खान की पठान (68 करोड़) और रणबीर कपूर की एनिमल (58.37 करोड़) के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई थी। हालांकि, फिल्म ने इसकी भरपाई उसके अगले ही दिन कर दी। तीसरे दिन पुष्पा 2 ने हिंदी बेल्ट में 74 करोड़ का कलेक्शन किया, जो फिल्म पठान, जवान और एनिमल से आगे है। इसके साथ ये हिंदी बेल्ट में तीसरे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई। 

पुष्पा-2 ने तोड़े कई रिकार्ड्स 

5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2 ने हिंदी भाषा में शुरुआती 3 दिनों में 205 करोड़ की कमाई कर शाहरुख खान की जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दे की जवान ने तीन दिनों में 180 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद रणबीर कपूर की एनिमल का नंबर आता है, जिसने तीन दिनों में 176.85 करोड़ कमाए थे। तीसरे स्थान पर शाहरुख की पठान आती है, जिसने तीन दिनों में 161 करोड़ की कमाई की थी।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts