MP News :प्रमुख सचिव पी. नरहरि भूमि संसाधन विभाग, तेजस्वी नायक श्रम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी बने

मप्र के चार आईएएस अधिकारियों को केंद्र में महत्वूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रितकी (PHE) विभाग के प्रमुख सचिव पी. नरहरि भूमि संससाधन विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी बनाए गए हैं।
प्रमुख सचिव पी. नरहरि भूमि संसाधन विभाग, तेजस्वी नायक श्रम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी बने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। केंद्र सरकार ने 13 अप्रैल को बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जॉइंट सेक्रेटरी स्तर पर कई अधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। इसमें मध्यप्रदेश कैडर के चार आईएएस अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, एमपी कैडर के वर्ष 2001 बैच के पी. नरहरी को भूमि संसाधन विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। नरहरि वर्तमान में पीएस पीएचई हैं। 2009 बैच की आईएएस अधिकारी प्रियंका दास को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

    तेजस्वी नायक श्रम और रोजगार मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी 

    वहीं 2009 बैच के तेजस्वी नायक को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा  और 2010 बैच की षणमुख प्रिया मिश्रा व गणेश शंकर मिश्रा को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में जॉइंट डायरेक्टर (जेएस स्तर) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न मंत्रालयों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती के रूप में देखा जा रहा है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts