Trade Deal Protest :राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल में करेंगे किसान महाचौपाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार 24 फरवरी को भोपाल आएंगे। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस नेता यहां जवाहर चौक में किसान महाचौपाल में शामिल होंगे।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल में करेंगे किसान महाचौपाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते के विरोध में कांग्रेस 24 फरवरी को भोपाल में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। राजधानी के जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल को पार्टी राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक संदेश के रूप में पेश कर रही है। इस आयोजन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सीधे किसानों से संवाद करेंगे। खड़गे दोपहर 12 बजे और राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे। दोनों नेता करीब 2 बजे किसान महाचौपाल को संबोधित करने पहुंचेंगे। 

    अटल पथ पर होगी महाचौपाल

    महाचौपाल का आयोजन जवाहर चौक स्थित अटल पथ पर किया जा रहा है। यहां दो बड़े डोम तैयार किए गए हैं और मंच पर करीब 250 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस का दावा है कि इस महाचौपाल में लगभग 50 हजार लोग शामिल होंगे।

    प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी

    महाचौपाल के मंच पर राहुल गांधी और खड़गे के साथ जयराम रमेश, पवन खेड़ा, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

    कपास किसानों के साथ धोखा : गुप्ता 

    कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील कपास के किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि डील के बाद अब हमारा कपास बांग्लादेश नहीं जाएगा, अब उसे अमेरिका भेजा जाएगा, जिस पर 18 प्रतिशत टैक्स भी देना पड़ेगा। गुप्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एक तरह से डोनाल्ड ट्रंप के आगे सरेंडर किया है। पहली बार ऐसा देख-सुन रहे हैं कि फोन पर हुई बात पर डील तय कर दी गई। गुप्ता ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने हर स्तर पर इस डील का विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए राहुल गांधी हमेशा से आवाज उठाते रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि किसान महाचौपाल में बड़ी संख्या में प्रदेश के किसान शामिल होंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts