सीधी पेशाब कांड का उज्जैन में विरोध : युवा कांग्रेसी उतरे सड़कों पर, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला; देखें VIDEO

Follow on Google News
सीधी पेशाब कांड का उज्जैन में विरोध : युवा कांग्रेसी उतरे सड़कों पर, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला; देखें VIDEO
उज्जैन। सीधी में हुए घिनौने कृत्य के विरोध में आज युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमा-झटकी भी हुई, लेकिन कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल हो गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के सीधी में एक भाजपा नेता द्वारा आदिवासी के साथ किए गए घिनौने कृत्य पर पूरे प्रदेश में तीखी प्रतिक्रिया और निंदा हो रही है। इसके विरोध में जगह-जगह धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आज शाम को उज्जैन में भी शहर युवक कांग्रेस द्वारा सीधी कांड के विरोध में बीमा चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। इसको देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन, कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में प्रदर्शन किया और पुलिस की मौजूदगी में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया।

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमा-झटकी

इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छिनने को लेकर झूमा-झटकी भी हुई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पुतले तक नहीं पहुंचने दिया। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पुतला जलने के बाद मौके पर पहुंची। युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भरत शंकर जोशी ने सीधी में भाजपा नेता द्वारा किए गए शर्मनाक कृत्य की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। https://twitter.com/psamachar1/status/1676587549874159618?t=PoDzn8Pw7v3aZJMIMH0yzQ&s=19

क्या है मामला ?

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में सीधी पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला के तौर पर हुई है, जो भाजपा से जुड़ा बताया जाता है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 एवं 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। (इनपुट- संदीप पांडला) ये भीे पढ़ें- सीधी पेशाब कांड : आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, प्रवेश की मां हुईं बेहोश, BJP ने बनाई जांच समिति, प्रियंका और राहुल ने सरकार को घेरा ये भीे पढ़ें- सीधी पेशाब कांड पर बवाल : कमलनाथ ने कहा- आदिवासियों के साथ है कांग्रेस, इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है; गृह मंत्री बोले- आरोपी के घर चलेगा बुलडोजर ये भीे पढ़ें- सीधी पेशाब कांड UPDATE : आरोपी प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार, CM शिवराज बोले- उसने मानवता को कलंकित किया, ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने ये भीे पढ़ें- सीधी पेशाब कांड : MP के वायरल वीडियो ने मचाया देश की राजनीति में घमासान, CM के संज्ञान लेते ही BJP विधायक ने भी झाड़ लिया आरोपी से पल्ला
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts