PlayBreaking News

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन छह महीने के लिए बढ़ा, राज्यसभा ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 13 अगस्त से होगा प्रभावी

Follow on Google News
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन छह महीने के लिए बढ़ा, राज्यसभा ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 13 अगस्त से होगा प्रभावी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। राज्यसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को 6 महीने और बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह विस्तार 13 अगस्त से प्रभावी होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सदन में यह प्रस्ताव पेश किया, जिसे बहुमत से पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि मणिपुर में संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत जारी उद्घोषणा को छह माह तक और जारी रखा जाए।

    2023 से जारी है जातीय हिंसा

    मणिपुर में जातीय तनाव और हिंसा की शुरुआत मई 2023 में हुई थी, जब हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ जनजातीय एकजुटता मार्च निकाला गया। इसके बाद से राज्य में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई और हजारों को विस्थापित होना पड़ा।

    3 फरवरी 2025 को लगा था राष्ट्रपति शासन

    लगातार बिगड़ती स्थिति और प्रशासनिक विफलता के चलते 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में पहली बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया। सरकार ने इसे राज्य में शांति बहाल करने और संवैधानिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जरूरी कदम बताया था।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts