मिडिल ईस्ट संकट:राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, होर्मुज स्ट्रेट पर हुई चर्चा

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच अहम टेलीफोनिक बातचीत हुई है। यह वार्ता ऐसे समय पर हुई है जब ईरान से जुड़े हालात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बने हुए हैं। बातचीत में क्षेत्रीय सुरक्षा, तेल आपूर्ति और समुद्री मार्गों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Follow on Google News
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, होर्मुज स्ट्रेट पर हुई चर्चा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ट्रंप और मोदी के बीच हुई यह बातचीत मौजूदा वैश्विक संकट के संदर्भ में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति बहाली को लेकर दोनों देशों की प्राथमिकता स्पष्ट है। आने वाले समय में यह संवाद वैश्विक स्थिरता के लिए अहम भूमिका निभा सकता है।

    होर्मुज स्ट्रेट पर हुई चर्चा

    इस बातचीत का मुख्य केंद्र होर्मुज स्ट्रेट रहा, जो दुनिया की तेल आपूर्ति का एक बड़ा मार्ग है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लोबली लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। हालिया घटनाओं के चलते ये मार्ग बाधित हो गया है, जिससे इंटरनेशनल मार्केट में अस्थिरता बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि- इस अहम समुद्री मार्ग पर किसी भी तरह की रुकावट नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

    ये भी पढ़ें: IPL 2026 : 15289 करोड़ रुपए में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, काल सोमानी के ग्रुप ने खरीदा

    पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प का फोन आया था। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच पश्चिम एशिया के हालात पर खुलकर बात हुई। भारत चाहता है कि इलाके में तनाव कम हो और जल्द से जल्द शांति बहाल हो। साथ ही उन्होंने ये भी जोर देकर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खुला, सुरक्षित और सबके लिए चालू रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।

    Twitter Post

    भारत की संतुलित कूटनीतिक रणनीति

    भारत ने इस पूरे मामले में संतुलित और व्यावहारिक रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही ईरान के नेतृत्व से संवाद स्थापित कर भारतीय नागरिकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए हैं।
    बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत शांति, स्थिरता और संवाद के पक्ष में है। साथ ही दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि हालात को सामान्य करने के लिए लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts