Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Droupadi Murmu Indore Visit : आज इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कल बाबा महाकाल के करेंगी दर्शन, जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Follow on Google News
Droupadi Murmu Indore Visit : आज इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कल बाबा महाकाल के करेंगी दर्शन, जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
इंदौर। मध्य प्रदेश का इंदौर आज से दो दिन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी करेगा। राष्ट्रपति मुर्मू आज शाम इंदौर आएंगी। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रपति की अगुवाई करेंगे। इसके बाद उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

इंदौर में डिनर और विश्राम

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू आज अपने प्रवास के पहले दिन स्थानीय मृगनयनी पहुंचकर उन कारीगरों से रूबरू होंगी, जिन्होंने अपने हुनर से नाम कमाया है। राष्ट्रपति इन्दौर में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन रोड का शिलान्यास

दूसरे दिन 19 सितंबर को राष्ट्रपति मुर्मू सुबह उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगी और वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन भी करेंगी। राष्ट्रपति द्वारा उज्जैन रूद्राक्ष होटल परिसर में सफाई मित्रों से संवाद कर उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। राष्ट्रपति उज्जैन में ही उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन का भूमिपूजन, श्रीमहाकाल लोक का भ्रमण कर श्रीमहाकाल लोक के मूर्तिकारों से संवाद भी करेंगी।

दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

दोपहर बाद राष्ट्रपति मुर्मू पुन: इंदौर आकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू कल शाम इंदौर से प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति का मिनिट-टू-मिनिट शेड्यूल

  • 18 सितंबर की शाम 4 बजे जयपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगी।
  • शाम 4.50 बजे इंदौर पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से एमजी रोड आएंगी।
  • शाम 5.15 बजे मृगनयनी एम्पोरियम में स्थानीय कलाकारों से मिलेंगी।
  • शाम 5.50 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी।
  • शाम 6.30 से 7 बजे तक प्रबुद्धजन से मुलाकात करेंगी।
  • डिनर और विश्राम यहीं होगा।
  • 19 सिंतबर की सुबह 9.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
  • सुबह 9.50 बजे उज्जैन जाएंगी राष्ट्रपति।
  • सुबह 10.10 बजे महाकाल मंदिर की आरती में शामिल होंगी।
  • सुबह 11.30 बजे वापस इंदौर पहुंचेंगी।
  • 11.55 बजे रेसीडेंसी कोठी में लंच करेंगी।
  • दोपहर 3 बजे देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • शाम 4.35 बजे एयरपोर्ट से होंगी रवाना।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts