इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

PRESIDENT IN MP : जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- न्यायपालिका का न्याय इतना महंगा न हो कि आम जनता की पहुंच से बाहर हो जाए

इंदौर/जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार (27 सितंबर) को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां वे सबसे पहले इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आईसेक अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुईं। इसके बाद राष्ट्रपति जबलपुर पहुंचीं, जहां उनका डुमना एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ।

राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा इंदौर से जबलपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज जबलपुर में मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय की एनेक्‍सी बिल्डिंग का शिलान्यास किया।

गरीब और पिछड़ों की सहायता करें वकील : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि तकनीक का न्याय व्यवस्था में तेजी से उपयोग बढ़ रहा। केंद्र सरकार ने ई-कोर्ट के तीसरे फेस को मंजूरी दी। इससे न्याय प्रणाली बेहतर होगी, सब लोगों पर समाज का ऋण, विकास यात्रा में पिछड़ों की मदद करके इसे उतारें। एमपी हाईकोर्ट के जजों की हर महीने गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देने की पहल की सराहना की। अधिवक्ताओं से अपील है कि गरीब और पिछड़ों की सहायता करें, अंत में बोलीं, न्यायपालिका का न्याय इतना महंगा न हो कि आम जनता की पहुंच से बाहर हो जाए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। देखें वीडियो…

महिला आरक्षण राजनीति में महिलाओं को सशक्त करेगा : राष्ट्रपति

जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने बयान में कहा कि महिला आरक्षण राजनीति में महिलाओं को सशक्त करेगा। न्यायपालिका में भी महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होनी चाहिए। महिलाओं में नैसर्गिक न्याय का वरदान, न्याय व्यवस्था में अधिक महिला, जबलपुर की न्यायपालिका के सफर में अलग पहचान, एमपी हाईकोर्ट ने अधीनस्थ अदालतों में दशकों से लंबित केस को निपटाने के निर्देश दिए। देखें वीडियो…

हमारी न्याय व्यवस्था सफलतापूर्व विकसित हुई : पटेल

जबलपुर में राज्यपाल मंगूभाई पटेल बोले – न्यायपालिका देश की सबसे मूल्यवान और सम्मानित संस्था है। इस पर देश को गर्व, हमारी न्याय व्यवस्था सफलतापूर्व विकसित हुई है, अंग्रेजी के साथ क्षेत्रीय भाषाओं में मिले ऑर्डर, एमपी हाईकोर्ट से भी हिंदी में ऑर्डर देने की अपील, जेलों में बंद विचाराधीन बंदियों के मामलों को प्राथमिकता दें। देखें वीडियो…

जबलपुर : सीएम बोले -सभी को समय पर न्याय मिले, यही लोकतंत्र का मूल

जबलपुर में सीएम शिवराज सिंह बोले – सभी को समय पर न्याय मिले, यही लोकतंत्र का मूल, इस नए भवन को शीघ्र न्याय देने के लिए बनाया जा रहा है। कोविड के समय ऑनलाइन का उपयोग आगे भी जारी रहे। इससे तेजी से न्याय मिला, कोर्ट के बाहर पंच परमेश्वर की व्यवस्था भी प्रभावी हो सकती है, इससे केस की पैंडेसी भी घटेगी, कई बार कानून बन जाते हैं लेकिन प्रोसेस लंबी है। देखें वीडियो…

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का संबोधन

नगरों के विकास और महत्वपुर्ण विषयों से जुड़े इस कार्यक्रम में आप सबके बीच आकर हमें बड़ी प्रसन्नता हुई मुझे खुशी है कि इंदौर भारत के सबसे स्वच्छ शहर में अपना पहला स्थान बनाए रहता है। अब तो इंदौर स्मार्ट सिटी में भी नंबर वन है। इंदौर के लोगों यहां के अधिकारियों और सभी जन प्रतिनिधियों की कर्तव्य निष्ठा की मैं सराहना करती हूं। प्रदेश को भी प्रथम स्थान पर लाने के लिए पुरी टीम को शुभकामनाए देती हूं। स्मार्ट सिटी में सभी के कार्यों की सराहना करती हूं। आज 66 पुरस्कार दिए जा रहे हैं, जिन्हें पुरस्कार मिल रहे हैं सभी को बधाई। 50 प्रतिशत से अधिक शहर में निवास करते हैं।

एक महत्वपुर्ण मुद्दा है… वह है क्लाईमेट। देश के 100 शहरों में क्लाईमेट सुधार का कार्य किया गया है। आज शहरों में एनर्जी एफिशियंसी के लिए ग्रीन बिल्डिंग और कई कार्य कर रहे हैं, लेकिन और कार्य करने की आवश्यकता है। देखें वीडियो…

राज्यपाल मंगू भाई पटेल का संबोधन

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा- स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कॉन्टेस्ट 2023 में 9 में प्रदेश के 5 शहरों को 10 अवॉर्ड मिलना गर्व की बात है। स्मार्ट शहरों के नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी सभी बधाई के पात्र हैं। मध्य प्रदेश आज विकास के नए आयाम तय कर रहा है। सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए नया मॉडल तैयार किया है। देखें वीडियो…

सीएम शिवराज का संबोधन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राष्ट्रपति जी का देश की सबसे स्वच्छ शहर में हृदय से स्वागत है। इंदौर हर दौर में आगे रहने का आदि हो गया है। स्मार्ट सिटी का सिरमौर है स्वच्छता में नंबर वन है। जिसके पकवानों की खुशबू आपको खींच लाए वह इंदौर है। इंदौर में कोई पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण का नहीं रहता वह इंदौर का हो जाता है। इंदौर सबको दिल से अपनाता है, सबको प्रेम और आदर देता है। गांधी जी ने कहा था कि, हर आदमी को सफाईकर्मी होना चाहिए उसे मोदी जी ने आचरण में उतारा और स्वच्छता को मिशन बना दिया। हाथ में झाड़ू उठाई और पूरे देश ने झाड़ू उठा ली। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हमने इसे जन आंदोलन बना लिया। हमने केवल जन प्रतिनिधियों का आंदोलन नहीं बनाया।

बिना पब्लिक पार्टिसिपेशन के हम लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकते, हमने प्रदेश की जनता के सहयोग से यह उपलब्धी हासिल की है। एक अक्टूबर को प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है, हम सब एक घंटा स्वच्छता के अभियन में भाग लेंगे। पहले स्थान पर आ गए तो फूले नहीं हमें और आगे बढ़ना है। चुनौतियां मिलती रही हैं। उनका ध्यान भी रखना है और आगे बढ़ना है। देखें वीडियो…

इंदौर की तारीफ में कविता पढ़ते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा- मां अहिल्या का शहर है इंदौर। हमारे सपनों को दौर है इंदौर। सफाई में नंबर वन स्मार्ट सिटी का सिरमौर है इंदौर। इसके पकवानों की खुशबू हमें खींच लाए। इसके पोहे जलेबी जी ललचाए। इसकी गलियों-गलियों का स्वाद बेजोड़ है, ये इंदौर है। मालवा का चंदन है। हमारा अभिनंदन है। इसके जैसा न कोई है, ये इंदौर है। इंदौर में न कोई पूरब का न कोई पश्चिम का रहता है। जो इंदौर आता है वो इंदौर का ही हो जाता है। जैसे दूध में शकर घुल जाता है। चाहे आप 56 दुकान चले जाएं चाहे सराफा चले जाएं। चाहे राजवाड़ा चले जाएं, इंदौर सबको अपनाता है। देखें वीडियो…

मप्र को नंबर वन स्टेट का खिताब

नंबर वन स्टेट का खिताब मध्य प्रदेश ने हासिल किया। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार लिया। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया गया। मध्य प्रदेश को अवार्ड मिलने पर ‘आंधी नहीं तूफान है शिवराज सिंह चौहान है’ के जमकर नारे लगे।

इंदौर को मिला बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड

राष्ट्रपति ने नेशनल स्मार्ट सिटी अवॉर्ड में बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड इंदौर को दिया। मेयर पुष्य मित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी ने राष्ट्रपति के हाथों अवॉर्ड लिया। वहीं, दूसरे नंबर पर सूरत शहर रहा, जबकि तीसरे नंबर पर आगरा रहा। इंदौर को छह कैटगरी में अवार्ड मिले। ओवरऑल देश में सबसे ज्यादा अवॉर्ड इंदौर ने जीते। शहरी पर्यावरण और वाटर, सेनिटेशन के लिए इंदौर को सम्मानित किया गया। वहीं जबलपुर को इकोनॉमिक कैटेगरी में अवॉर्ड मिला।

एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम शिवराज ने किया राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का स्वागत।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button