Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

19 जून को बड़वानी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल, 33 जिलों में आयोजित होंगे शिविर

Follow on Google News
19 जून को बड़वानी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल, 33 जिलों में आयोजित होंगे शिविर
भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून को बड़वानी जिले में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य मंत्री भी शामिल होंगे।

नवाचारों का शुभारंभ होगा

बड़वानी के कार्यक्रम में कई नवाचारों का शुभारंभ किया जाएगा, जिनमें जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो और प्रभावित गर्भवती महिलाओं के लिए व्यापक दिशानिर्देश शामिल हैं। इसके अलावा, लक्षित आयु वर्ग की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूरी करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।

33 जिलों में शिविर आयोजित होंगे

19 जून को बड़वानी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही प्रदेश के सिकल सेल प्रभावित 33 जिलों में विशेष परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आम लोगों को आनुवंशिक परामर्श, रोग प्रबंधन, भावी पीढ़ी के लिए संभावनाओं और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

इतने लोग सिकल सेल रोग से ग्रसित

अब तक मध्य प्रदेश में 1 करोड़ 5 लाख नागरिकों की सिकल सेल स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है, जिनमें 2 लाख से अधिक वाहक चिह्नित हुए और 28 हजार 297 लोग सिकल सेल रोग से ग्रसित पाए गए। इन मरीजों का उपचार जारी है और अब तक 75 लाख 36 हजार से अधिक सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

2047 तक सिकल सेल समाप्त

राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन की शुरुआत 15 नवंबर 2021 को राज्य हिमोग्लोबिनोपैथी मिशन के रूप में अलीराजपुर और झाबुआ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन को 1 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर शहडोल से लॉन्च किया था। मध्य प्रदेश में मिशन के तहत 2047 तक सिकल सेल को पूरी तरह समाप्त करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सतत और सशक्त प्रयास किए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें- इंदौर में आक्रोश : राजा रघुवंशी के घर पर लगे CBI जांच व सोनम की फोटो जलाई, कहा- अगर सोनम हत्याकांड में शामिल है, तो मिले मौत की सजा
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts