इंदौर में युवती से दुष्कर्म: प्रेमी पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला दर्ज

प्रेमी पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला दर्ज
प्रतीकात्मक चित्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आनंद त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार स्कीम नंबर 54 निवासी युवती शनिवार को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। युवती और आरोपी एक ही बिल्डिंग में रहते थे, जिससे दोनों के बीच पहले पहचान हुई और फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

     प्रपोजल से शुरू हुआ रिश्ता, बढ़ीं नजदीकियां 

    पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले उसे प्रपोज किया था, लेकिन उसने शुरुआत में मना कर दिया। इसके बावजूद आरोपी लगातार संपर्क में रहा और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।युवती का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

     

    शादी की बात पर मुकरा, फोन बंद कर फरार

    कुछ समय बाद जब युवती ने शादी की बात उठाई, तो आरोपी ने परिवार से बात करने का कहकर खंडवा जाने की बात कही। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसने फोन पर शादी से साफ इंकार कर दिया और अपने दोनों मोबाइल नंबर बंद कर लिए।पीड़िता ने कई दिनों तक उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी।

     परिजनों के साथ पहुंची थाने, दर्ज हुआ मामला

    परिजनों ने युवती का साथ देते हुए उसे थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराई। परिवार का कहना है कि युवती मानसिक रूप से काफी आहत है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

    पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

    विजयनगर पुलिस ने आरोपी आनंद त्रिपाठी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts