PlayBreaking News

MP NEWS:टीआई क्या भगवान है? नर्मदापुरम में भड़के प्रवीण तोगड़िया, AI और गौ-तस्करी मामले पर दे दिया ये बयान

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया नर्मदापुरम पहुंचे, जहां उन्होंने मां नर्मदा पूजन के बाद हिंदू समृद्धि, काशी-मथुरा मंदिर और कई मुद्दों पर अपनी बात रखी, साथ ही गौ-तस्करी मामले में नाम आने पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
Follow on Google News
टीआई क्या भगवान है? नर्मदापुरम में भड़के प्रवीण तोगड़िया, AI और गौ-तस्करी मामले पर दे दिया ये बयान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नर्मदापुरम। सेठानी घाट पर धार्मिक आस्था और सियासी तेवर दोनों नजर आए, जब डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया, इसके बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने हिंदू समृद्धि से लेकर काशी-मथुरा मंदिर तक कई बड़े मुद्दों पर खुलकर बयान दिए और विवादित सवालों पर भी तीखे अंदाज में जवाब दिया।

    काशी-मथुरा मंदिर पर दिया बयान

    मीडिया से बातचीत में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद अब काशी और मथुरा की बारी है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अब आगे बढ़कर अपने धार्मिक स्थलों के सम्मान के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। 

    ये भी पढ़ें: जिस दिन मैं बोर हो गया : 'उस दिन क्रिकेट को छोड़ दूंगा'... टीम इंडिया से बाहर चल मोहम्मद शमी का छलका दर्द

    'मैं चाहूं तो मुख्यमंत्री का भी कार्ड बनवा दूं'

    तोगड़िया ने हिंदू समृद्धि को लेकर भी अपना विजन साझा किया और कहा कि देश में हर व्यक्ति को रोजगार मिलना चाहिए, बच्चों को अच्छी शिक्षा और किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलना जरूरी है। उन्होंने गेहूं, धान और सरसों जैसी फसलों का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती।

    गौ-तस्करी सवाल पर भड़के, AI का दिया हवाला

    गौ-तस्करी में कार्यकर्ता का नाम आने के सवाल पर डॉ. तोगड़िया नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी दौर में किसी का भी फर्जी आई-कार्ड और ऑडियो तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि AI के जरिए किसी को भी फंसाया जा सकता है। वहीं टीआई की जानकारी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तीखे शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा- टीआई क्या भगवान है? 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts