जिस दिन मैं बोर हो गया :'उस दिन क्रिकेट को छोड़ दूंगा'... टीम इंडिया से बाहर चल मोहम्मद शमी का छलका दर्द

रिटायरमेंट को लेकर भी शमी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब किसी खिलाड़ी के मन में क्रिकेट छोड़ने का ख्याल आता है, तो इसका मतलब है कि वह अंदर से थक चुका है।
Follow on Google News
'उस दिन क्रिकेट को छोड़ दूंगा'... टीम इंडिया से बाहर चल मोहम्मद शमी का छलका दर्द
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। वे टी- 20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा नहीं थे, उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। जिसके बाद से वे अब तक न तो टेस्ट टीम में वापस आए और न ही वन-डे या टी- 20 टीम में। शमी ने एक इंटरव्यू में अपनी रिटायरमेंट को लेकर कई बातें कही हैं।

    शमी ने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की है। 35 वर्षीय शमी पिछले करीब एक साल से नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं, जबकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल के लिए 67 विकेट हासिल किए। इसके बावजूद सिलेक्टर्स की नजर में जगह न बना पाना उनके लिए निराशाजनक रहा है।

    शमी- मैं सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहा हूं

    शमी ने साफ कहा कि वह अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं, न कि चयन पर। उनके मुताबिक, एक खिलाड़ी के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभा सकते हैं, लेकिन टीम में चयन होना उनके नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका काम मैदान पर 100 प्रतिशत देना है और वही वह लगातार करते रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 : आज पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटन्स से भिड़ंत, गिल vs अय्यर की कप्तानी और बैटिंग की होगी अग्निपरीक्षा

    'जिस दिन खेल में मजा नहीं आया...'

    रिटायरमेंट को लेकर भी शमी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब किसी खिलाड़ी के मन में क्रिकेट छोड़ने का ख्याल आता है, तो इसका मतलब है कि वह अंदर से थक चुका है। शमी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह न तो थके हैं और न ही बोर हुए हैं। उन्होंने कहा, जिस दिन मुझे लगेगा कि अब खेल में मजा नहीं आ रहा या आलस महसूस हो रहा है, उसी दिन मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा।

    LSG के लिए खेलते दिखेंगे शमी

    IPL 2026 को लेकर शमी ने कहा कि इस बार वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे और टीम ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, एक गेंदबाज के तौर पर मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा और मुझसे जो उम्मीदें हैं, उन पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मैं अपनी किस्मत नहीं बदल सकता, लेकिन अपने रवैये और मेहनत से जरूर योगदान दे सकता हूं।

    यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की IPL में सबसे तेज फिफ्टी : 50वीं बार 50+ रन भी बनाए, साथ ही ये रिकॉर्ड्स भी बनाए

    फिटनेस और फॉर्म पर ज्यादा फोकस

    शमी ने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी संतुष्टि है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह इस पर ध्यान नहीं देते कि उन्होंने कितना घरेलू क्रिकेट खेला, बल्कि इस पर फोकस करते हैं कि उनकी लय और फिटनेस कैसी है। अगर वह सही है, तो वह भविष्य को लेकर सकारात्मक रहते हैं। ऐसे में साप है कि वे IPL में अपनी फॉर्म पर लौटकर अपनी टीम के लिए योगदान देना चाहेंगे। शमी का यह बयान उनके जज्बे और प्रोफेशनल एटीट्यूड को दिखाता है, जहां वह मुश्किल दौर में भी हार मानने के बजाय लगातार मेहनत और प्रदर्शन पर भरोसा बनाए हुए हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts