PlayBreaking News

198 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं प्रशांत किशोर,चुनावी हलफनामे में पहली बार सामने आई पूरी दौलत

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने चुनावी हलफनामें में अपनी और पत्नी की कुल 198 करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्योरा दिया है। हलफनामें के अनुसार उन पर 5.77 करोड़ रुपए का कर्ज भी है, जबकि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 
Follow on Google News
चुनावी हलफनामे में पहली बार सामने आई पूरी दौलत
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में अपनी 198 करोड़ रुपए की पूरी संपत्ति का पहली बार खुलासा किया है।

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नामांकन दाखिल करने के साथ अपना चुनावी हलफनामा भी चुनाव आयोग को सौंप दिया है। इस हलफनामे में पहली बार उनकी और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा सामने आया है। दस्तावेज के अनुसार दोनों की कुल संपत्ति करीब 198 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही हलफसनामे में उनकी आय, निवेश, कर्ज, शिक्षा और कारोबारी हिस्सेदारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दर्ज की गई हैं। 

चल-अचल संपत्ति मिलाकर करीब 198 करोड़ रुपए की संपत्ति

हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के पास कुल 111 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल संपत्ति है। इसमें प्रशांत किशोर के नाम करीब 22.19 करोड़ रुपए की चल संपत्ति दर्ज है, जबकि उनकी पत्नी के पास लगभग 89.51 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। इसके अलावा दोनों के नाम पर कई अचल संपत्तियां भी हैं। रोहतास जिले के शिवसागर में स्थित श्रीराम अल्ट्रा मॉडर्न राइस मिल की जमीन प्रशांत किशोर के नाम है, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत करीब 9.75 करोड़ रुपए बताई गई है। वहीं दिल्ली, पटना और गुवाहाटी समेत कई शहरों में उनके और उनकी पत्नी के नाम आवासीय संपत्तियां भी दर्ज हैं। इन्हें मिलाकर कुल संपत्ति का मूल्य करीब 198 करोड़ रुपए बताया गया है।

बैंक बैलेंस के अलावा शेयर और निवेश का दिया पूरा ब्योरा

चुनावी हलफनामे में बैंक खातों में जमा रकम, शेयर, म्यूचुअल फंड, निवेश और अन्य वित्तीय परिसंपत्तियों का भी पूरा विवरण दिया गया है। चुनाव आयोग को सौंपी गई जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर की आय का मुख्य स्त्रोत व्यवसाय, पेशा, बैंक ब्याज और डिविडेंड है। उन्होंने अपने पेशे के कॉलम में खुद को पॉलिटिकल एडवाइजर और कंसल्टेंट बताया है। वहीं उनकी पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं और नई दिल्ली स्थित अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल में सीनियर एडवाइजर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर कार्यरत हैं।

Breaking News

करोड़ों का कर्ज भी दर्ज, लेकिन कोई आपराधिक मामला नहीं

हलफनामे में यह भी बताया गया है कि प्रशांत किशोर पर विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों का करीब 5.77 करोड़ रुपए का कर्ज है। उनकी पत्नी पर भी करीब 55.38 लाख रुपए का ऋण बकाया है। हालांकि, चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है और न ही उन्हें किसी मामले में अब तक सजा हुई है।

अपनी कंपनी के जरिए राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं को दिया चंदा

हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर की Vedhas Ventures Private Limited में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसी कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में जन सुराज पार्टी को 85 करोड़ रुपए और जन सुराज फाउंडेशन को 50 लाख रुपए का दान दिया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसी कंपनी ने Joy of Giving Global Foundation को 2.75 करोड़ रुपए का योगदान भी दिया था।

ये भी पढ़ें: राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे राष्ट्र को किया समर्पित, 14 जुलाई से 35-45 मिनट में होगा सफर

हेल्थकेयर मैनेजमेंट में की है पढ़ाई

शैक्षणिक योग्यता के बारे में प्रशांत किशोर ने अपने हलफनामे में बताया है कि उन्होंने 2003 में हैदराबाद स्थित Administrative Staff College of India (ASCI) से  मास्टर ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट (MHA)की डिग्री हासिल की थी। बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन के साथ सामने आया यह हलफनामा अब राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें उनकी आर्थिक स्थिति, कारोबारी हिस्सेदारी और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक होने के बाद चुनावी मुकाबले में यह मुद्दा भी चर्चा के केंद्र में आ गया है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts