Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में प्रैक्टिस कर प्राची ने पैरा एशियन गेम्स में जीता रजत

Follow on Google News
भोपाल में प्रैक्टिस कर प्राची ने पैरा एशियन गेम्स में जीता रजत

नई दिल्ली। एशियाई पैरा गेम्स 2023 का आगाज चीन के होंगझाऊ में हो गया है और भारत ने इस प्रतियोगिता में रजत पदक के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारत की प्राची यादव ने महिला वीएल-2 वर्ग केनोइंग में पहला पदक जीता है। प्राची भोपाल के कयाकिंग-केनोइंग संघ के छोटी झील स्थित जलक्रीड़ा केंद्र पर अभ्यास करती है। कोच मयंक ठाकुर ने बताया कि प्राची ने पैरा एशियन गेम्स के लिए कठिन परिश्रम किया था। तकनीक के साथ ही समय पर बहुत काम किया, जिससे पदक जीतने में आसानी हुई। एशियन गेम्स में पदक जीतने से उसका मनोबल और भी बढ़ा है। बता दें कि मूल रूप से ग्वालियर संभाग निवासी प्राची पहले भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर पदक जीत चुकी है।

प्राची यादव ने एशियाई पैरा खेलों में पहला पदक हासिल करके भारतीय खेल के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्हें पदक जीतने पर बधाई। - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts