Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का तीखा हमला, देश में खतरनाक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन और विपक्ष की राजनीति को लेकर राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल के सहयोगियों और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष पर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। नितिन नवीन ने कहा कि देश की जनता विपक्ष के इरादों को समझ रही है और उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का तीखा हमला, देश में खतरनाक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहा विपक्ष
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का तीखा हमला

नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए दो अराजकतावादी समूह काम कर रहे हैं। उन्होंने एक समूह को राहुल गांधी के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और दूसरे को अरविंद केजरीवाल के सहयोगियों और कॉजपा से जोड़ा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती देने का आरोप भी लगाया। उनके मुताबिक, जनता के जनादेश का सम्मान करने के बजाय विपक्ष तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

'140 करोड़ जनता विकास में योगदान दे रही है'

नितिन नवीन ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता शांति के साथ भारत के विकास में योगदान दे रही है, लेकिन कुछ ताकतें इस स्थिति को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के बीच देश में अस्थिरता पैदा करने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। उनके मुताबिक, जनता जिन राजनीतिक दलों को नकार चुकी है, उन्हें लोकतांत्रिक फैसले से सीख लेनी चाहिए, लेकिन वे इसके बजाय देश में तनाव पैदा करने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके की दादी का निधन, अभी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं CJP नेता

विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर भी देश को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद भारत लगातार प्रगति कर रहा है आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, विपक्ष को देश की विकास यात्रा और तरक्की स्वीकार नहीं हो रही है, लेकिन लोकतंत्र और राष्ट्रभक्त नागरिक ऐसी ताकतों के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे।

मोदी सरकार के 12 साल के कामकाज का किया जिक्र

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान हुए कामकाज का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश को भय के वातावरण से बाहर निकालने, आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और नक्सलवाद से मुक्त कराने के प्रयास किए गए हैं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अब भी शहरी नक्सलवाद की मानसिकता के साथ देश को अस्थिर करने में लगे हैं। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

Breaking News

युवाओं और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर उठाए सवाल

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, इंडिया गठबंधन के नेताओं और कॉजपा के युवा नेतृत्व के बयानों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारत का युवा भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से जुड़ा है और संविधान के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे शब्द जनता स्वीकार नहीं करेगी। उनके मुताबिक, संवैधानिक ढांचे और लोकतंत्र को चुनौती देने के साथ सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

'जनादेश का अपमान कर रहा विपक्ष'

नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि विपक्ष झूठ के सहारे संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती दे रहा है, जो जनादेश का अपमान है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस नेतृत्व पर भरोसा जताया है, वही देश का नेतृत्व कर रहा है। विपक्षी दलों की अलग-अलग राज्यों में हुई हार का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे उनकी हताशा बताया। उनके मुताबिक, विपक्ष देश को शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने देने के बजाय तनाव की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts