Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अभिजीत दीपके की दादी का निधन, अभी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं CJP नेता

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। जिस समय परिवार इस दुख से गुजर रहा है, उस समय अभिजीत दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं।
अभिजीत दीपके की दादी का निधन, अभी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं CJP नेता
अभिजीत दीपके की दादी का निधन

सावित्रीबाई ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलने के बाद अभिजीत के पिता भगवान दीपके और मां अनीता गांव के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, अभिजीत की हिरासत के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या वह दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे।

85 साल की उम्र में सावित्रीबाई का निधन

सावित्रीबाई शंकर दीपके के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में आखिरी सांस ली। परिवार के लिए यह मुश्किल समय ऐसे वक्त आया है, जब अभिजीत दीपके दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं और उनके गांव लौटने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें: सौरव दास का नंबर लीक होने का आरोप, एक घंटे में 300 कॉल और कई WhatsApp मैसेज का दावा; दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल

माता-पिता गांव के लिए रवाना

दादी के निधन की खबर मिलने के बाद अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके और मां अनीता हिंगोली के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार में शोक के बीच उनके घर के आसपास पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। इस घटनाक्रम के बाद अभिजीत की हिरासत और उनकी संभावित रिहाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Breaking News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन

अभिजीत दीपके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने चुनावी घोटाले के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए आंदोलन का ऐलान किया था। इसी सिलसिले में वह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

ये भी पढ़ें: ‘आ जाओ कर लो अरेस्ट, अरेस्ट होने ही आए हैं’, दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस से भिड़े अभिजीत दीपके

दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। इसके बाद से वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। उनके खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई के बीच अब परिवार में हुए निधन की खबर सामने आई है, जिससे उनकी स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts