Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

“पीओके खुद कहेगा मैं हिंदुस्तान का हिस्सा हूं”, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

Follow on Google News
“पीओके खुद कहेगा मैं हिंदुस्तान का हिस्सा हूं”, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान और आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब बात सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अब ये समझ में आ चुका है कि आतंकवाद को बढ़ावा देना अब 'कॉस्ट इफेक्टिव' नहीं रह गया है।

आतंकवाद फैलाने वालों को चुकानी होगी भारी कीमत

राजनाथ सिंह ने कहा कि जो देश आतंकवाद का समर्थन करते हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि जो देश इस कारोबार में शामिल हैं, वे अब खुद उसकी मार झेल रहे हैं।

पीओके पर दिया भावनात्मक संदेश

रक्षामंत्री ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का जिक्र करते हुए कहा, "पीओके के लोग हमारे अपने हैं, उन्हें भटका दिया गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन पीओके खुद कहेगा कि मैं हिंदुस्तान का हिस्सा हूं।"

महाराणा प्रताप के भाई से की तुलना

राजनाथ सिंह ने पीओके को महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह से जोड़ते हुए कहा कि जैसे शक्ति सिंह भले ही अलग हो गए थे लेकिन अंत में लौटकर अपने भाई महाराणा प्रताप के पास ही आए, वैसे ही पीओके भी भारत के पास लौटेगा। वो बिछड़ा हुआ हिस्सा है, जो फिर से जुड़ेगा।

अब सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर होगी चर्चा

रक्षामंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब जब भी बातचीत होगी, वो पीओके और आतंकवाद पर ही होगी। मोदी जी के नेतृत्व में हमारा डिफेंस स्ट्रक्चर मजबूत हुआ है और देश पहले से कहीं अधिक सुरक्षित है। हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

पीओके की जनता भारत से जुड़ाव महसूस करती है

राजनाथ सिंह ने भरोसे के साथ कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पीओके में रहने वाले लोग खुद कहेंगे – मैं भारत हूं, मैं वापस आया हूं। पीओके के लोग भारत से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं और वे एक दिन खुद ही मुख्यधारा में लौटेंगे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts