भोपाल। पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। आज भोपाल में कुशाभाई कनवेंशन सेंटर के पास गांधी प्रतिमा के सामने मंत्रियों ने धरना दिया। वहीं झाबुआ में प्रदेश अध्यक्ष मौन धरने पर बैठे।
प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा को लेकर पंजाब कांग्रेस सरकार द्वारा की गई लापरवाही के विरोध में आज भोपाल में गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर आक्रोश व्यक्त किया।#राष्ट्रविरोधी_है_कांग्रेस pic.twitter.com/1xUO0Zl3lQ
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) January 7, 2022
गांधी प्रतिमा के सामने दिया मौन धरना
पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर प्रदेश में भाजपा ने मौन धरनों का एलान किया गया था। भोपाल में पुरानी विधानसभा कुशाभाऊ कनवेंशन सेंटर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शिवराज सरकार के मंत्रीगणों के नेतृत्व में मौन धरना दिया गया। मंत्रियों में नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, प्रभूराम चौधरी, पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता, विधायक कृष्णा गौर व विष्णु खत्री, प्रदेश कार्यालय मंत्री भगवानदास सबनानी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा आदि इस मौन धरने में शामिल हुए। इसी तरह झाबुआ में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौन धरने में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सुरक्षा को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किये खिलवाड़ के विरोध में आज झाबुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये मौन धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुआ। #राष्ट्रविरोधी_है_कांग्रेस pic.twitter.com/K7st1bSHCA
— VD Sharma (@vdsharmabjp) January 7, 2022
महामृत्युंजय जाप और मशाल जुलूस निकाले
पीएम काफिले की तस्वीरें सामने आने के बाद सीएम शिवराज ने वीडियो में बयान देकर कांग्रेस पर हमला बोला था और इसके बाद गुरुवार को महामृत्युंजय जाप किए गए। महाकाल मंदिर में वीडी शर्मा तो भोपाल के गुफा मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महामृत्युंजय जाप कर मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद गुरुवार शाम को मशाल जुलूस निकाले गए। अब 10 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने का कार्यक्रम पार्टी ने जिलों को दिया है।
ये भी पढ़ें: अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलें तबाह: कमलनाथ ने की किसानों को मुआवजा देने की मांग