Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम आज से दक्षिण भारत के दो दिवसीय दौरे पर

चार राज्यों में 25 हजार करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
पीएम आज से दक्षिण भारत के दो दिवसीय दौरे पर
पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों के दौरे पर दक्षिण भारत जा रहे हैं। अगले दो दिनों में पीएम चार राज्यों का दौरा करेंगे और कुल 25 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी अपने दौरे के पहले दिन बेंगलुरु पहुंच गए हैं। राज्यपाल थावरचंद गहलोत,कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री व धारवाड़ से सांसद प्रहलाद जोशी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी आज कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल -2 का उद्घाटन करने के साथ ही चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम हवाई अड्डे पर बेंगलूरु के संस्थापक कैम्पेगोड़ा की प्रतिमा का भी लोकार्पण करेंगे। पीएम कनकदास जयंती के अवसर पर कवि,संत कनकदास को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

पीएम का मिशन साउथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन साउथ की शुरुआत शुक्रवार को हुई। दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन पीएम कर्नाटक पहुंचे। यहां से वे तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्यों के दौरे पर जाएंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts