Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi Russia Visit : रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बाहें फैलाकर किया पीएम का स्वागत, बोले- आपको देखकर खुशी हुई

PM Modi Russia Visit : रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बाहें फैलाकर किया पीएम का स्वागत, बोले- आपको देखकर खुशी हुई
मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 साल बाद सोमवार को रूस के दो दिवसीय दौरे पर राजधानी मॉस्को पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गर्मजोशी से गले मिलकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने प्राइवेट मीटिंग के बाद साथ डिनर किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई। वहीं यूक्रेन जंग के लिए रूसी सेना में शामिल किए गए भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी होगी।

आपको देखकर बहुत खुशी हो रही है : पुतिन

प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार शाम 5 बजे मॉस्को पहुंचे। पुतिन ने पीएम से अपने डाच यानी अपने हॉलिडे होम में मुलाकात की। पीएम के पहुंचते ही पुतिन ने बाहें फैलाकर उनका स्वागत किया और फिर दोनों नेता गले मिले। राष्ट्रपति पुतिन ने उनके लिए प्राइवेट डिनर रखा। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई। पुतिन ने कहा, 'आपका हार्दिक स्वागत है। आपको देखकर बहुत खुशी हो रही है। हमारे बीच औपचारिक बातचीत कल होने वाली है। आज अनौपचारिक रूप से हम घर के वातावरण में उन्हीं मामलों पर बातचीत कर सकते हैं।' वहीं मोदी ने कहा, 'आपने मुझे अपने घर पर बुलाया। आज की शाम हम साथ में गप्पे मारे, इसलिए आपने ये तय किया। अपने घर पर बुलाने के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।' देखें वीडियो...

 रूसी सेना में शामिल भारतीयों की होगी वापसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन जंग के लिए रूसी सेना में शामिल किए गए भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी होगी। रिपोर्टस में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस पहुंचते ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद सैनिकों की वापसी पर सहमति बनी।

PM मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर हो सकते हैं।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया स्वागत

पीएम मोदी सोमवार (8 जुलाई) शाम 5 बजे मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई। इसके बाद कार्लटन होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने PM मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी मंगलवार (9 जुलाई) को 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यूक्रेन जंग के बाद पहली बार पीएम रूस दौरे पर पहुंचे हैं। इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे, तब वे 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने व्लादिवोस्तोक पहुंचे थे। उस समय वे मॉस्को नहीं गए थे, 9 साल बाद मोदी मॉस्को पहुंचे हैं। आखिरी बार मोदी और व्लादिमिर पुतिन की मुलाकात साल 2022 में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में SCO समिट के दौरान हुई थी। साल 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए पुतिन नहीं आए थे। ये भी पढ़ें- यूक्रेन में बच्चों के अस्पताल पर रूस का मिसाइल हमला, 20 से ज्यादा की मौत, मलबे में दबे लोग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts