जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

PM IN MP : पीएम मोदी की युवाओं से अपील, MP आज ऐसे मुहाने पर जहां तरक्की को ब्रेक लगा तो अगले 25 साल तक थम जाएगा विकास

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिनों में तीसरी बार मध्य प्रदेश आए हैं। पीएम ने जबलपुर में रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्मारक व संग्रहालय का शिलान्यास किया। इसके साथ ही विशेष सिक्के भी जारी किए गए। पीएम सदर स्थित आर्मी के गैरिसन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने 12 हजार 600 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी बोले- मां नर्मदा की पुण्यभूमि को नमन, आज जबलपुर का नया रूप देख रहा हूं। जबलपुर में जोश है, महाकौशल में मंगल है,  उमंग है, उत्साह है… ये दिखाता है कि महाकौशल के मन में क्या है… इसके बाद भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। देखें वीडियो…

हम यहां पूर्वजों का ऋण चुकाने के लिए इकट्ठा हुए हैं, मैं मानता हूं रानी दुर्गावती का स्मारक नया यात्रा-धाम बनेगा। दुनिया के किसी देश में रानी दुर्गावती जैसी कोई नायिका होती तो वो देश पूरी दुनिया में उछल-कूद करता। आजादी के बाद हमारे देश में यही होना चाहिए था, लेकिन आजादी के बाद हमारे तेजस्वी, तपस्वी महापुरुषों को भुला दिया गया।

BJP सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है अपनी बहनों को धुएं से मुक्त रसोई देना। क्या ये काम कांग्रेस पहले नहीं कर सकती थी ? कांग्रेस को गरीब माता-बहनों की चिंता नहीं थी। हमने अभियान चलाकर गैस कनेक्शन दिए, पहले तो गैस कनेक्शन के लिए सांसदों के घर के चक्कर काटने पड़ते थे। हमने रक्षाबंधन पर उज्जवला की बहनों के लिए रसोई गैस के दाम घटाए, आने वाले त्योहारों को देखते हुए कल भी 100 रुपए दाम और घटाए। पिछले कुछ सप्ताह में ही उज्जवला का सिलेंडर 500 रुपए सस्ता हुआ। अब केवल 600 रुपए में ही सिलेंडर मिल रहा है। देखें वीडियो…

युवाओं को पुरानी बातें याद दिला रहा हूं, 20-22 साल के युवाओं को तो पता ही नहीं होगा कि मोदी के आने से पहले क्या हाल था। जो पैसा गरीबों पर खर्च होना था वह नेताओं की तिजोरी में जा रहा था। गूगल पर जाकर 2014 से पहले के अखबारों की हेडलाइन देख लें, पहले घोटालों की सरकार हुआ करती थी। हमने 11 करोड़ फर्जी नामों को सरकारी दफ्तरों के रिकॉर्ड से हटाया। कांग्रेस ने फर्जी दस्तावेजों से ये नाम जोड़ रखे थे, मोदी ने सत्ता में आने के बाद सब साफ कर दिया। विपक्ष के गुस्सा होने की यही वजह है कि उनकी कमीशन बंद हो गई है। न गरीबों का पैसा लूटने दूंगा, न कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा। ढाई लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचाए, आज गरीबों का पैसा गरीबों के हित में काम आ रहा है। देखें वीडियो…

कांग्रेस के एक पीएम कहते थे कि- केंद्र से एक रुपए भेजते थे तो केवल पैसे हितग्राही तक पहुंचते थे। 85 पैसा कांग्रेस की भेंट चढ़ जाते थे, मैं भी मां नर्मदा की गोद से आया हूं, मप्र आज एक ऐसे मुहाने पर है, यहां विकास को रुकने नहीं देना है। अगर इसमें ब्रेक लगा तो अगले 25 साल तक विकास थम जाएगा, सब तबाह हो जाएगा। युवाओं से अपील – सही फैसला करें, बीते सालों में रक्षा उत्पादन और रक्षा निर्यात कई गुना बढ़ा। इसमें जबलपुर का बेहद अहम रोल है, दुनिया भर में सेना के मेक इन इंडिया सामान की बहुत मांग है। देखें वीडियो…

देश में विकास की बयार, वोकल फॉर लोकल की गूंज, गांधी जयंती पर दिल्ली की एक दुकान से एक दिन में डेढ़ करोड़ की खादी बिकी। भारतीय युवा स्टार्ट अप की दुनिया में कमाल कर रहे हैं, एमपी को युवाओं ने तो स्वच्छता में अव्वल ला दिया। इसी जज्बे को आगे ले जाना है, जब किसी राजनीतिक दल पर स्वार्थ हावी हो जाता है तो उसकी स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना- बीजेपी को गाली देते-देते ये देश को गाली देने लगे हैं, भारत ने कोरोना में दुनिया की सबसे प्रभावी वैक्सीन बनाई लेकिन इन्होंने उस पर भी सवाल उठाए। इस पर एक फिल्म भी आई है वैक्सीन वॉर, ये भारतीय सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं। इन्हें दुश्मनों के आकाओं की बात सही लगती है।

गोंड समाज दुनिया के सबसे बड़े आदिवासी समाज में से एक, कांग्रेस ने उन्हें अलग पहचान क्यों नहीं दी। अटल जी ने पहली बार जनजातीय कार्य विभाग बनाया, हमने पहली बार देश को महिला आदिवासी राष्ट्रपति दी।  देश का विकास किसी एक परिवार ने नहीं किया, हमारी सरकार ने महू समेत डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ बनाया, कांग्रेस ने आदिवासियों को लूटा, हम 90 वनोपजों को एमएसपी के दायरे में लाए, जी20 में भी हमने दुनिया भर के मेहमानों को कोदो-कुटकी से बने पकवान खिलाए।

पीएम ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नल-जल मिशन, पीएम विश्वकर्मा योजना की खूबियां गिनाईं। बोले- मोदी की गारंटी है कि एमपी टॉप पर आएगा और महाकौशल इसे मजबूत करेगा। रानी दुर्गावती अमर रहे, अमर रहे। भारत माता की जय के नारों के साथ संबोधन समाप्त किया।

पीएम ने रानी दुर्गावती स्मारक का किया शिलान्यास

पीएम मोदी ने रानी दुर्गावती स्मारक का शिलान्यास किया। इसके साथ ही विशेष सिक्के और डाक टिकट भी जारी किए गए। परियोजनाओं का सिंगल क्लिक के जरिए लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। देखें वीडियो…

CM शिवराज का संबोधन

  • सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आज रानी दुर्गावती जी की 500वीं जयंती है। मन आनंद से भरा है कि रानी दुर्गावती जी के स्मारक की आधारशिला रखी जा रही है।
  • पहले एक ही परिवार का महिमामंडन होता था। रानी दुर्गावती की प्रतिमा भी भाजपा सरकार ने लगाई। प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। इस स्मारक के पीछे प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा है। देखें वीडियो…
  • कांग्रेस ने कभी पेसा एक्ट लागू नहीं किया, ये काम करने का सौभाग्य भी हमें मिला। आज पेसा एक्ट के तहत आदिवासियों को जल, जमीन और जंगल के अधिकार मिले। जो काम केंद्र ने सौंपा वह हमने प्राथमिकता से किया।

  • देश में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड एमपी में बने, ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना के 38 लाख में से 35 लाख से ज्यादा मकान बना दिए। कमलनाथ ने मकान नहीं बनवाए, उन्होंने किसान सम्मान निधि किसानों को नहीं मिलने दी, आयुष्मान कार्ड नहीं बनने दिए।
  • मध्य प्रदेश कभी कांग्रेस के कारण बीमारू राज्य कहलाता था। आज प्रदेश को समृद्ध और विकसित बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। एमपी स्वच्छता, पानी बचाने में, स्मार्ट सिटी के क्रियान्वन में नंबर 1 है।
  • जनता से पूछा – “अगर हमने अच्छा काम किया है तो दिल से बताओ”, सभा में मौजूद लोगों से फिर मांगा सरकार बनाने का आशीर्वाद, भाषण समाप्त। देखें वीडियो…

पीएम मोदी को भेंट किया गया टिमकी नामक वाद्य यंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंचते ही रानी दुर्गावती की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते भी मंच पर मौजूद रहे। देखें वीडियो… । पीएम मोदी को सीएम शिवराज ने टिमकी नामक वाद्य यंत्र भेंट किया। देखें वीडियो…

पीएम ने देखे विकास योजनाओं से जुड़े मॉडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास योजनाओं से जुड़े मॉडल देखे और सभी योजनाओं की जानकारी ली। देखें वीडियो…

पीएम मोदी ने सभास्थल पर किया रोड शो

सभास्थल पर पीएम मोदी ने रोड शो किया। सभास्थल पर डोम के बीच रोड शो के लिए अलग से अस्थाई सड़क बनाई गई थी। रथ में सवार होकर पीएम ने कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी पर लोगों ने फूल बरसाए। देखें वीडियो…

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा,  प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव और जबलपुर सांसद राकेश सिंह मंच पर मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी इन परियोजनाओं की सौगात

  • वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक का भूमिपूजन।
  • बालाघाट-गोंदिया खंड को चार लेन की आधारशिला।
  • झरखेड़ा-बैरसिया-ढोलखेड़ी को जोड़ने वाली सड़क आधारशिला।
  • देशगांव से रूढ़ी चार लेन सड़क की आधारशिला।
  • टेमागांव से चिचोली खंड को चार लेन की आधारशिला।
  • बोरेगांव को शाहपुर से जोड़ने वाली सड़क को चार लेन की आधारशिला।
  • शाहपुर को मुक्ताईनगर से जोड़ने वाली सड़क को चार लेन की आधारशिला।
  • नागपुर-जबलपुर खंड (317 किमी) की मुंबई नागपुर झारसुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला।
  • मंडला, जबलपुर और डिंडोरी जिलों में 2350 करोड़ रुपए से अधिक की कई जल जीवन  मिशन परियोजनाओं की आधारशिला।
  • जबलपुर में करीब 147 करोड़ रुपए की लागत से बने नए बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ।
  • विजयपुर-औरैया-फूलपुर पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ।
  • एनएच 347सी के खलघाट से सरवरदेवला को जोड़ने वाली सड़क के उन्नयन कार्य का शुभारंभ।
  • इंदौर में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उद्घाटन।
  • जल जीवन मिशन के तहत सिवनी में परियोजनों की सौगात दी।
  • कटनी-विजयसोटा (102 किलोमीटर) और मारवासग्राम-सिंगरौली (78.50 किलोमीटर) को जोड़ने वाली रेल लाइन का दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित की।
  • वीरांगना रानी दुर्गावती पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किया।

रानी दुर्गावती स्मारक के बारे में जानें

स्मारक एवं संग्रहालय में वीरांगना रानी दुर्गावती की अष्टधातु से बनी प्रतिमा लगाई जाएगी, जो 52 फीट ऊंची होगी। जानकारी के मुताबिक, स्मारक एवं संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले आदिवासी योद्धाओं की शौर्य गाथा को भी चित्रित किया जाएगा। इसमें आदिवासी जीवन और उसकी संस्कृति की झलक मिलेगी। संग्रहालय में ओपन थिएटर भी बनाया जाएगा। साथ ही, रानी दुर्गावती की जीवन गाथा को बताने के लिए शाम को लाइट एंड साउंड शो होगा। प्रवेश के लिए केंद्रीय मार्ग होगा। दोनों ओर प्रकृति और पौराणिक महत्व को देखा जा सकेगा। मुख्य प्रवेश द्वार स्थानीय कला से प्रेरित होगा। साथ ही वनस्पतियों और जीवों का डिस्प्ले भी दिखेगा।

2023 में अब तक 8 बार मप्र आ चुकें हैं पीएम

  • 1 जुलाई 2023, शहडोल- सिकल सेल अनीमिया मिशन की शुरुआत की। ट्राइबल समाज के लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड वितरित किये. सेल्फ हेल्प ग्रुप और पेसा समुदाय के लोगों से संवाद किया।
  • 27 जून 2023, भोपाल- दो नई वन्दे भारत ट्रेनों का शुभारंभ।
  • 24 अप्रैल 2023, रीवा- ई-ग्राम स्वराज जेम पोर्टल का शुभारंभ किया। 35 लाख स्वामित्व कार्ड दिए. प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख लोगों को उनके घर की चाबी सौपी और गृहप्रवेश हुआ।
  • 1 अप्रैल 2023, भोपाल- भोपाल-दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस।
  • 9 जनवरी, इंदौर- पोस्टल स्टैम्प जारी किया. प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में सम्मलित हुए।
  • 14 सितंबर 2023, बीना- पीएम छठी बार मध्य प्रदेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सागर जिले के बीना में 50 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।
  • 25 सितंबर 2023- पीएम सातवीं बार मध्य प्रदेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश में 6 महीने में यह 7वां दौरा था।
  • 2 अक्टूबर 2023- पीएम आठवीं बार मध्य प्रदेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर के मेला मैदान में सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने 19 हजार करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।पीएम का यह 8 दिन में दूसरा और 7 महीने में 8वां मध्य प्रदेश दौरा था।
  • 5 अक्टूबर 2023- पीएम नौवीं बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। पीएम का यह 11 दिन में तीसरा और 7 महीने में 9वां मध्य प्रदेश दौरा है। वे गैरिसन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

संबंधित खबरें...

Back to top button