PlayBreaking News

G7 Summit 2024 : पीएम मोदी ने मैक्रों-सुनक और जेलेंस्की को लगाया गले, नेताओं से बैठकों का दौर शुरू

Follow on Google News
G7 Summit 2024 : पीएम मोदी ने मैक्रों-सुनक और जेलेंस्की को लगाया गले, नेताओं से बैठकों का दौर शुरू
बारी (इटली)। G7 शिखर सम्मेलन के 50वें संस्करण में भाग लेने के लिए नेताओं ने इटली में जुटना शुरू कर दिया है। यह शिखर सम्मेलन 13 जून से 15 जून के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंच चुके हैं। अपुलिया के ब्रिंडिसि एयरपोर्ट पर इटली में भारत के राजदूत वाणी राव और अन्य अधिकारियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात की। उन्होंने दोनों नेताओं को गले से लगाया। इसके बाद उनके बीच बैठक हुई। वहीं युद्धग्रस्‍त यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की से मुलाकात कर गले भी लगाया है।

सुनक के साथ की बैठक

बारी (इटली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं की मुलाकात दक्षिणी इतालवी रिसॉर्ट शहर में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई। इस महीने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह मोदी की पहली विदेश यात्रा है। सुनक और मोदी की पिछली मुलाकात पिछले साल सितंबर में नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में हुई थी, जब उन्होंने भारत के आम चुनाव से पहले मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता में तेजी लाने पर सहमति जताई थी। अब व्यापार वार्ता हालांकि चार जुलाई को नई ब्रिटिश सरकार के निर्वाचित होने के बाद ही पुनः शुरू होने की उम्मीद है। जनवरी 2022 में शुरू हुई भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ता का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाना है। https://x.com/ani_digital/status/1801565363198398839

मोदी से यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात

पीएम मेदी ने शुक्रवार को इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की। ऐसा समझा जाता है कि जेलेंस्की ने मोदी को रूस-यूक्रेन संघर्ष के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। मोदी ने पिछले साल मई में भी हिरोशिमा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन से इतर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। भारत यह कहता रहा है कि यूक्रेन में जारी संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर तथा वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं की मुलाकात इटली के दक्षिणी शहर बारी में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर हुई। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात जनवरी में हुई थी, जब फ्रांस के राष्ट्रपति भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे। दोनों नेताओं ने अपनी पिछली बैठक के दौरान द्विपक्षीय सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के लिए अपने साझा दृष्टिकोण की पुष्टि की थी, जिसे ‘होराइजन 2047' और जुलाई 2023 शिखर सम्मेलन के अन्य दस्तावेजों में रेखांकित किया गया है। ‘होराइजन 2047' रोडमैप भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 के लिए द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में महत्वाकांक्षी और व्यापक कार्यक्रम निर्धारित करता है। ये भी पढ़ें- अमेरिका में सीमा पर शरणार्थियों के प्रवेश पर बैन के लिए बाइडेन पर हुआ पहला केस
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts