Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरियाणा में PM मोदी : द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, रोड शो निकाला; बोले- कांग्रेस ने 7 दशक तक जो गड्ढे खोदे, वे अब तेजी से भरे जा रहे

Follow on Google News
हरियाणा में PM मोदी : द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, रोड शो निकाला; बोले- कांग्रेस ने 7 दशक तक जो गड्ढे खोदे, वे अब तेजी से भरे जा रहे
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम में देश के पहले एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने रोड शो भी किया और द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा सीएम मनोहर लाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने गुरुग्राम में एक सभा को भी संबोधित किया।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  • पीएम मोदी बोले- आज से दिल्ली हरियाणा के बीच यातायात का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा। ये आधुनिक एक्सप्रेसवे केवल गाड़ियों में ही नहीं बल्कि दिल्ली NCR के लोगों की जिंदगी में भी गियर शिफ्ट करने का काम करेगा।
  • आज यहां देशभर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की 100 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हो रहा है... सभी राज्यों के करोड़ों नागरिकों को इतनी सारी विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
  • विकसित होते भारत में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और देश में कम होती गरीबी आपस में जुड़े हुए हैं। जब एक्सप्रेसवे गांव से होते हुए जाते हैं, जब गांवों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जाता है तो गांवों के लिए कई नए अवसर लोगों के घर के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं।
  • पहले इंफ्रास्ट्रक्चर की घोषणा चुनाव जीतने के लिए होती थी। अब चुनाव में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम पूरे होने की बात होती है। यही नया भारत है... 2014 तक सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो की सुविधा थी आज 21 शहरों तक मेट्रो की सुविधा है... ये काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है...कांग्रेस ने 7 दशक तक जो गड्ढे खोदे थे वे अब तेजी से भरे जा रहे हैं।

एक्सप्रेसवे के मॉडल का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे के मॉडल का निरीक्षण किया।

पीएम ने श्रमिकों के साथ की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माण श्रमिकों के साथ बातचीत की।

जानें एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की खासियत

  • यह देश का पहला 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे है। यह 9 KM लंबाई में सिंगल पिलर पर आठ लेन का 34 मीटर चौड़ा एलिवेटेड रोड है।
  • द्वारका एक्सप्रेसवे करीब 9000 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
  • कुल 29.5 KM के एक्सप्रेसवे में से 19 KM हिस्सा गुरुग्राम से होकर गुजरता है।
  • एक्सप्रेसवे को चार हिस्सों में विभाजित किया गया है।
-इसमें पहला हिस्सा महिपालपुर के पास शिव मूर्ति से द्वारका तक जोड़ता है। -दूसरा द्वारका अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) से बजघेरा तक जोड़ता है। -तीसरा हिस्सा बजघेरा से वसई रेल ओवर ब्रिज (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) तक जोड़ता है। -चौथा हिस्सा बसई आरओबी से खेड़की दौला तक है। Dwarka Expressway
  • द्वारका एक्सप्रेसवे के होने से गुरुग्राम और दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
  • इस परियोजना में सड़क परिवहन की चार श्रेणी जोकि टनल, अंडरपास, फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाईओवर होंगे।
  • हरियाणा वाले हिस्से में एक्सप्रेसवे की लंबाई 18.9 KM तथा दिल्ली वाले क्षेत्र में 10.1 KM है।
  • एक्सप्रेसवे गुरुग्राम जिले में प्रस्तावित ग्लोबल सिटी के साथ-साथ सेक्टर – 88, 83, 84, 99, 113 को द्वारका सेक्टर-21 से जोड़ेगा।
  • द्वारका एक्सप्रेसवे खुलने से हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें – Electoral Bonds Case : इलेक्टोरल बॉन्ड केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, SBI ने जानकारी देने के लिए मांगा और वक्त; CJI ने पूछा- अब तक क्या किया
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts