Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लाल किला ब्‍लास्‍ट :भूटान दौरे से भारत लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे PM मोदी, घायलों से की मुलाकात

Follow on Google News
भूटान दौरे से भारत लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे PM मोदी, घायलों से की मुलाकात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे से भारत लौट चुके हैं। दिल्ली में लैंड होने के बाद सीधे पीएम आवास के बजाय वे LNJP अस्पताल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट के घायल लोगों से मुलाकात की है। PM मोदी ने भूटान में भी अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा था कि किसी भी षड्यंत्रकारी को छोड़ा नहीं जाएगा। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक भी होने वाली है।

    घायलों को मिलेगी पूरी मदद

    भारत पहुंचते ही वे सीधा LNJP अस्पताल पहुंचे यहां वे करीब आधा घंटे रहे। यहां उन्होंने ब्लास्ट के घायलों का हालचाल जाना हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को पूरी मदद का भरोसा भी दिलाया है। अस्पताल में उन्होंने डॉक्टरों की टीम से भी मुलाकात कर बेहतर इलाज करने की सलाह दी है। अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात के बाद एक बार फिर पीएम मोदी ने कहा कि षड़यंत्रकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

    Twitter Post

     

    एक्स पोस्ट जारी

    पीएम मोदी ने घायलों से मिलने की जानकारी एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा- दिल्ली ब्लॉस्ट में घायल हुए लोगों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंचा। मैं सभी के जल्दी स्वस्थ्य होने की प्रर्थना करता हूं। इस घटना के षड्यंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी। 

    इससे पहले दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए  धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। पीएम शाम को कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस) की बैठक करेंगे। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस घटना का ब्योरा रखेंगे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts