Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुजरात:पीएम मोदी ने साणंद में नए सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन, प्रधानमंत्री बोले-भारत बन रहा भरोसेमंद सेमीकंडक्टर सप्लायर

भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में केयन्स टेक्नोलॉजी के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन कर देश की टेक्नोलॉजी क्षमता को नई दिशा दी है।
पीएम मोदी ने साणंद में नए सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन, प्रधानमंत्री बोले-भारत बन रहा भरोसेमंद सेमीकंडक्टर सप्लायर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस प्लांट के शुरू होने से भारत का फोकस अब केवल उपभोक्ता नहीं बल्कि निर्माता बनने पर भी साफ नजर आ रहा है। सरकार लगातार इस सेक्टर में निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है।

    साणंद बना सेमीकंडक्टर हब

    प्रधानमंत्री ने साणंद में इस नए प्लांट के उद्घाटन के साथ यह साफ किया कि गुजरात अब सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। इससे पहले भी यहां माइक्रोन प्लांट में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इसी के साथ लगातार मिल रही इन उपलब्धियों से भारत की चिप मैन्युफैक्चरिंग यात्रा को मजबूती मिल रही है।

    Twitter Post

    इलेक्ट्रिक वाहनों और इंडस्ट्री को मिलेगा फायदा

    केयन्स टेक्नोलॉजी के इस प्लांट में इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल का निर्माण किया जाएगा, जो खासतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों और औद्योगिक उपयोग में काम आएंगे। इस उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा निर्यात किया जाएगा, जिससे भारत की ग्लोबल सप्लाई चेन में हिस्सेदारी और मजबूत होगी। इससे देश की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट क्षमता को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: सूरत में दिल दहला देने वाला हादसा : घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, खाना बनाते समय हुआ गैस लीकेज

    1.6 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

    बता दें कि सरकार ने 2021 में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन शुरू किया था, जिसके तहत देश के छह राज्यों में 1.6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की 10 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत खुद को एक भरोसेमंद सेमीकंडक्टर सप्लायर के रूप में स्थापित कर रहा है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक सप्लाई चेन में बाधाएं आई हैं।

    ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव का असर जेब पर : दूध-किराना से दवाइयों तक महंगाई की आहट, LPG संकट से हजारों फैक्ट्रियां बंद

    भविष्य में 100 अरब डॉलर का बाजार-पीएम मोदी 

    प्रधानमंत्री के मुताबिक भारत का सेमीकंडक्टर बाजार फिलहाल करीब 50 अरब डॉलर का है, जो इस दशक के आखिर तक 100 अरब डॉलर से ज्यादा होने का अनुमान है। सरकार डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और कच्चे माल की सप्लाई चेन को मजबूत करने पर काम कर रही है। साथ ही 'ध्रुव 64' जैसे स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर और हजारों प्रोफेशनल्स की ट्रेनिंग से देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts