Panchayat Season 5 : रिंकी, सचिवजी, प्रहलाद चा के फोटो नजर आए...क्या जल्द ही आ रही है पंचायत-5!

फुलेरा की 'पंचायत' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस वेब सीरीज का सीजन 4 जिस मोड़ पर खत्म हुआ उसके बाद सब जानना चाहते हैं कि सचिव जी और चुनाव जीतने वाले बनराकस यानी भूषण के ग्रुप के साथ कैसे पटरी बैठेगी। कहीं सचिव नौकरी तो नहीं छोड़ देंगे। सचिवजी और रिंकी की प्रेम कहानी कहां तक बढ़ेगी, इन सब सवालों के बीच मेकर्स ने बताया है कि पंचायत सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो गई है।
Follow on Google News
रिंकी, सचिवजी, प्रहलाद चा के फोटो नजर आए...क्या जल्द ही आ रही है पंचायत-5!

प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत एक बार फिर चर्चा में है। अब तक आए इसके चारों सीजन दर्शकों को खूब पसंद आए हैं और यही वजह है कि फैंस लंबे समय से अगले सीजन का इंतजार कर रहे थे। पिछले साल रिलीज हुए सीजन 4 का अंत कई सवालों के साथ हुआ था, जिसके बाद से ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी। अब मेकर्स ने नए अपडेट के जरिए इस इंतजार को और रोमांचक बना दिया है।

तस्वीरों ने बढ़ाई उत्सुकता 

मार्च 2026 में प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा के दौरान ‘पंचायत सीजन 5’ की आधिकारिक पुष्टि की थी। वहीं अब सीरीज के चार साल पूरे होने पर मेकर्स ने शूटिंग की बीटीएस यानी बिहाइंड द सीन तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल तेज हो गई। हालांकि रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि नया सीजन 2026 के आखिर तक दर्शकों के सामने आ सकता है।

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तूफान, सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने

फुलेरा गांव में फिर लौटेगी कहानी 

सीरीज की शूटिंग शुरू होने की जानकारी पहले ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जा चुकी थी। कहानी एक बार फिर उसी गांव की सादगी, राजनीति और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमेगी। पिछले सीजन की तरह नया अध्याय भी प्राइम वीडियो पर ही रिलीज किया जाएगा।

जहां खत्म हुआ सीजन 4, वहीं से शुरू होगी कहानी 

सीजन 4 का अंत बेहद दिलचस्प मोड़ पर हुआ था। सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी अपने CAT परीक्षा परिणाम के बाद भविष्य को लेकर उलझन में दिखाई दिए थे। दूसरी ओर मंजू देवी चुनाव हारने के दर्द से जूझ रही थीं, जबकि प्रधानजी गांव की बदलती परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रहे थे। माना जा रहा है कि सीजन 5 की कहानी इन्हीं अधूरे सवालों से आगे बढ़ेगी और फुलेरा की राजनीति में नए मोड़ देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: PM मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान : विदेशी धरती पर मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड, भारतीय समुदाय से कर सकेत हैं मुलाकात

पुराने किरदारों की होगी वापसी 

नए सीजन में जितेंद्र कुमार एक बार फिर सचिव जी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके अलावा रघुवीर यादव प्रधानजी, सान्विका रिंकी,  फैसल मलिक प्रहलाद चा के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा भी अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे। द वायरल फीवर के बैनर तले बन रही इस सीरीज की कहानी चंदन कुमार ने लिखी है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी एक बार फिर दीपक कुमार मिश्रा संभाल रहे हैं। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts