Share Market Today:सेंसेक्स में निचले स्तर से 1135 अंक की रिकवरी, निफ्टी 6 अंक चढ़कर 23650 पर बंद; सरकारी बैंक और ऑटो सेक्टर में बिकवाली

सेंसेक्स में आज निचले स्तर से 1135 अंकों की शानदार रिकवरी दर्ज की गई वहीं निफ्टी 6 अंक चढ़कर 23650 पर बंद हुआ। हालांकि सरकारी बैंकों और ऑटो सेक्टर में बिकवाली हावी रही।
सेंसेक्स में निचले स्तर से 1135 अंक की रिकवरी, निफ्टी 6 अंक चढ़कर 23650 पर बंद; सरकारी बैंक और ऑटो सेक्टर में बिकवाली

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार और रुपए पर देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा टूटकर 74,180 तक पहुंच गया। हालांकि बाद में बाजार में रिकवरी देखने को मिली और अंत में सेंसेक्स 77 अंक की मामूली बढ़त के साथ 75,315 पर बंद हुआ। निफ्टी भी दिनभर भारी उतार-चढ़ाव के बाद 23,650 पर सपाट कारोबार के बाद बंद हुआ। बाजार में आईटी शेयरों में खरीदारी रही जबकि कई सेक्टर्स पर दबाव बना रहा।

टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1779100288903

ये भी पढ़ें: तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन! पेट्रोल एक्सपोर्ट पर देना होगा ₹3 प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स

/img/116/1779100367296

रुपए में रिकॉर्ड गिरावट

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 20 पैसे कमजोर होकर 96.18 के स्तर पर पहुंच गया। यह अब तक के सबसे कमजोर स्तरों में से एक माना जा रहा है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक तनाव के कारण रुपए पर लगातार दबाव बना हुआ है।

कच्चा तेल 110 डॉलर के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। सोमवार सुबह क्रूड ऑयल करीब 2 प्रतिशत उछलकर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में यह 111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करता दिखा। तेल की कीमतों में यह उछाल अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद आया है।

ट्रम्प की चेतावनी के बाद बढ़ा तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईरान को लेकर सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के लिए समय तेजी से खत्म हो रहा है और जल्द फैसला नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। दरअसल पिछले सप्ताह अमेरिका ने ईरान को शांति समझौते का प्रस्ताव दिया था लेकिन ईरान ने उसे ठुकरा दिया। दोनों देशों के बीच विवाद की सबसे बड़ी वजह ईरान का परमाणु कार्यक्रम बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: EV Charging: ‘वन नेशन-वन पेमेंट’ सिस्टम नहीं, हर कंपनी का अलग ई-वॉलेट बना परेशानी

12 हफ्तों से जारी है तनाव

फरवरी के आखिर में शुरू हुआ यह तनाव अब करीब 12 हफ्तों तक पहुंच चुका है। लगातार बढ़ती बयानबाजी और संभावित संघर्ष की आशंका से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts