Vande Bharat : 11 राज्यों को मिलेगी 9 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; धार्मिक और पर्यटन स्थलों को मिलेगी कनेक्टिविटी

नई दिल्ली। देश को एक बार फिर आज (24 सितंबर) वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली। पीएम मोदी ने देश में 9 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये नई वंदे भारत ट्रेनें 11 राज्यों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। इन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिमी बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं। इन ट्रेनों से पुरी, मदुरै और तिरुपति जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को कनेक्टिविटी मिलेगी। ये ट्रेनें अपने संचालन के रूटों पर सबसे तेज गति से दौड़ेंगी और यात्रियों के समय में काफी बचत करेंगी।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
नई ट्रेनें यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेंगी और पर्यटन को बढ़ावा देंगी। पीएम मोदी ने दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये नई वंदे भारत ट्रेनें देश में कनेक्टिविटी में सुधार करने और रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के पीएम मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम है। इससे सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों की कुल संख्या 34 हो गई।इन नई ट्रेनों को दिखाई जाएगी
- उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
- हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
- विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस
- पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सेप्रेस
- राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
- रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस




















