PlayBreaking News

‘मुझे शर्म आ रही है’…PM मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की का वीडियो वायरल, रोते हुए पूरे देश से मांगी माफी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
Follow on Google News
PM मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की का वीडियो वायरल, रोते हुए पूरे देश से मांगी माफी
PM मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की ने वीडियो जारी कर माफी मांगी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की ने अब सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है। वायरल हो रहे वीडियो में लड़की भावुक नजर आ रही है और अपने बयान पर पछतावा जताते हुए पूरे देश से माफी मांग रही है। लड़की ने वीडियो में दावा किया है कि उसकी उम्र 15 साल है। उसने कहा कि प्रदर्शन के दौरान वह कुछ लोगों की बातों में आ गई थी और इसी वजह से उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

लड़की ने कहा- 'मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई'

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लड़की अपने किए पर शर्मिंदगी जताती नजर आ रही है। उसने कहा कि प्रदर्शन के दौरान वह कुछ लोगों के बहकावे में आ गई थी और उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ कई गलत बातें कह दीं। लड़की ने कहा, ‘मैंने जो कुछ भी किया, वह माफी के लायक नहीं है। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। मुझे अपने किए पर बहुत शर्म आ रही है। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।’ उसने यह भी कहा कि वह अपने शब्दों को याद करके खुद को आईने में देखने तक में शर्म महसूस कर रही है।

CWG 2026: स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह ने रचा इतिहास; PM मोदी ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई

लड़की ने बताया खुद को नाबालिक 

माफी मांगते हुए लड़की ने दावा किया कि वह सिर्फ 15 साल की है। उसने कहा कि वह अपनी गलती को समझ चुकी है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।उसने वीडियो में देशवासियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगते हुए कहा कि उसके द्वारा बोले गए शब्द गलत थे और उसे इसका पछतावा है। वहीं, पुलिस शिकायत में उसकी उम्र अलग बताई गई थी। मामले की जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों और दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज हुई थी शिकायत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। नोएडा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की थी। इसके बाद मामले को आगे की जांच के लिए नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इस तरह की टिप्पणी से संवैधानिक पद की गरिमा प्रभावित हुई है और इससे सार्वजनिक शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

पीएम मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को माफ किया : कहा - सजा देने के बजाय उन्हें सही राह दिखाने की जरूरत

नोएडा पुलिस ने दर्ज की थी जीरो FIR

जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्द आपत्तिजनक थे और इससे माहौल खराब होने की आशंका थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई के लिए इसे दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।

PM मोदी के बयान के बाद सामने आया वीडियो

लड़की का माफी वाला वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्हें और उनकी दिवंगत मां को लेकर इस्तेमाल किए गए शब्दों से दुख पहुंचा, लेकिन युवाओं को अपनी गलतियों से सीखने और सुधार करने का मौका मिलना चाहिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लड़की का माफी मांगता हुआ वीडियो सामने आया।

वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रही लड़की वही है या नहीं, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts