Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को माफ किया : कहा - सजा देने के बजाय उन्हें सही राह दिखाने की जरूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि गालियों से किसी समस्या का समाधान नहीं होता और प्रदर्शन में शामिल बच्चों को सजा देने के बजाय उन्हें सही राह दिखाने की जरूरत है।  
कहा - सजा देने के बजाय उन्हें सही राह दिखाने की जरूरत
पीएम नरेंद्र मोदी
डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवाओं और खासकर जेन-जी को संबोधित किया। इस वीडियो में पीएम मोदी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को लेकर कहा कि मैं गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'हाई फ्रेंड्स आज तो मन करता है आपसे ही बात करूं। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, उसे देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दी। किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दे ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया। मुझे तो गाली दी गई, मेरी स्वर्गीय माता को भी गाली दी गई। न जाने कितना भद्दा स्वरूप था, लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है।'
[instagram-post link="
"]
मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं
पीएम मोदी ने कहा, 'इसे लेकर समाज के अंदर जो आक्रोश है उसे मैं भली-भांति समझ सकता हूं। कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस तरह की भाषा कैसे बोल सकती हैं, लेकिन समय है इन बच्चों को गले लगाकर के राह दिखाने का। ये गुमराह बच्चे हैं। उनको राह दिखाना हमारा काम है। उनको सजा दिलाना, अदालतों के चक्कर कटवाना, समाज में उनको प्रताड़ित करना, इससे हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे। मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं।'
ये बच्चे हमारे ही हैं
पीएम मोदी ने कहा, 'समाज भी मेरे इस बात को स्वीकार करे क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है। कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है। खून निकल आता है, लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं हैं क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है। बच्चे भी हमारे हैं। उन्हें राह दिखाना हमारा काम है। गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन ये कठिन काम हमें करना है और इसलिए मैं इन बच्चों को कहता हूं, बच्चों आओ हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ें। कुछ नया सीखें। गलतियों से भी सीखें। अपने सपनों को लेकर चल पड़ें।'
देश बहुत आगे बढ़ रहा है
उन्होंने कहा, 'देश बहुत आगे बढ़ रहा है। आगे बढ़ने वाला है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो, यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं। आओ हम मिलकर देश को आगे बढ़ाएं। बस आओ, गलतियों से सीखो। आगे बढ़ें।'
Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts